scriptतंजीम फातिमा 10 महीने बाद बाद जेल से हुईं रिहा, अभी जेल में ही रहेंगे आजम खां और उनका बेटा | Azam Khan wife Tanzeem Fatima released from Sitapur jail | Patrika News

तंजीम फातिमा 10 महीने बाद बाद जेल से हुईं रिहा, अभी जेल में ही रहेंगे आजम खां और उनका बेटा

locationलखनऊPublished: Dec 22, 2020 08:43:16 am

तंजीम फातिमा (Tanzeem Fatima) ने कहा कि जैसे न्यायपालिका से मुझे इंसाफ मिला है, वैसे ही आजम खान साहब (Azam Khan) को भी इंसाफ मिलेगा।

तंजीम फातिमा 10 महीने बाद बाद जेल से हुईं रिहा, अभी जेल में ही रहेंगे आजम खां और उनका बेटा

तंजीम फातिमा 10 महीने बाद बाद जेल से हुईं रिहा, अभी जेल में ही रहेंगे आजम खां और उनका बेटा

सीतापुर. जिला कारागार में पिछले 10 महीनों से बंद आजम खां की पत्नी तंजीम फातिमा को ((Tanzeem Fatima)) जेल से रिहा कर दिया गया। रामपुर की शहर विधायक और आजम खां (Azam Khan) की पत्नी तंजीम फातिमा अपने बेटे और पति के साथ 27 फरवरी 2020 से सीतापुर कारागार में बंद थीं। रामपुर जनपद से सपा विधायक तंजीम फातिमा के ऊपर शत्रु संपत्ति समेत 34 मामलों में वाद दायर था और कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। कोर्ट ने अब सभी मामलों में जमानत मंजूर कर दी है और उन्हें देर शाम सीतापुर जिला कारागार से रिहा कर दिया गया है। हालांकि पत्नी तंजीम फातिमा की रिहाई के बाद पति आजम खां और बेटे अब्दुल्ला को अभी भी जेल में ही रहना होगा।
आजम की पत्नी जेल से रिहा

सपा सांसद आजम खां, अपनी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ रामपुर के एमपी एमएलए में सरेंडर हुए थे। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें रामपुर जेल भेज दिया था, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से रामपुर जिला प्रशासन ने आजम खां सहित तीनों को सीतापुर जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया था। सीतापुर जेल में शिफ्ट होंने के बाद आजम खां, पत्नी और बेटे के साथ रामपुर और मुरादाबाद कोर्ट में पेशी के लिए भी गए, लेकिन कोरोना काल में सभी सुनवाई पर रोक लगने के बाद उन्हें जेल में भी रहना पड़ा। इस दौरान सपा विधायक तंजीम फातिमा जिला कारागार में नहाने के दौरान पैर फिसलने से चोटिल भी हुयी थीं। 10 महीनों की जद्दोजहद के बाद विधायक तंजीम फातिमा को रामपुर कोर्ट ने जमानत दे दी और अन्य 34 मामलों में भी उन्हें राहत मिल गयी है। रामपुर कोर्ट से रिहाई आदेश आने के बाद उन्हें सीतापुर जिला कारागार से देर शाम रिहा कर दिया गया।
क्या में इतनी बड़ी क्रिमिनल हो गई

जेल से बाहर निकलने के बाद तंजीम फातिमा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह जेल में 10 महीने रही हैं और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि वह कॉलेज में प्रोफेसर थीं और 60 साल तक उनके चरित्र पर कोई दाग नहीं लगा, लेकिन उसके बाद एक के बाद दर्जनों मुकदमे लिखा जाना उन्हें समझ नहीं आया। मैं क्या अचानक क्रिमिनल हो गई। उन्होंने कहा कि जैसे न्यायपालिका से मुझे इंसाफ मिला है, वैसे ही आजम खान साहब को भी इंसाफ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जेल में मुझे कोई सुविधा नहीं दी गई। आम कैदियों के तरह बैरक में रखा गया। तंजीम फातिमा ने कहा कि रिहाई के समय आजम खान से कोई मुलाकात नहीं हुई।
अभी जेल में ही रहेंगे आजम और उनके बेटे

वहीं सीतापुर जेल अधीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा कहना है कि तंजीम फातिमा को रिहा कर दिया गया है और अभी आजम खां और उनके बेटे को जेल में ही रहना होगा। जेल से रिहा तंजीम फातिमा को लेने के लिए रामपुर से उनकी बहन तनवीर फातिमा और बड़े बेटे अदीब आजम व बहू सिदरा खान सीतापुर जेल पहुंचे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो