Crime News: सरेराह बीटेक छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर हाथ मोड़ कर कई तमाचे मारे...मुकदमा दर्ज
लखनऊPublished: Nov 21, 2023 07:45:32 am
बीटेक छात्रा से छेड़छाड़ फिर मारपीट ये घटना राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाने के पास की है। जहां रात के समय घर लौट रही बीटेक छात्रा को रास्ते में रोक आरोपी ने गालियां दी और विरोध पर हाथ मोड़ कर कई तमाचे मारे।
B.Tech student molested in lucknow : राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाने से कुछ दूरी पर बीटेक छात्रा से छेड़छाड़ फिर मारपीट करने का मामला सामने आया है। छात्रा रविवार रात बहन के साथ घर लौट रही थी तभी सरेराह एक युवक ने छेड़छाड़ की। छात्रा की बहन ने इस बात का विरोध किया तब आरोपी ने उसका हाथ पकड़ कर मोड़ दिया और कई तमाचे जड़कर भाग निकला। पीड़िता के मुताबिक वह और उसकी छोटी बहन बीटेक कर रही है। वह बहन के साथ रविवार को जरूरी काम से निकली थी। रात में दोनों घर लौट रही थी।