script

एक औऱ बाबा का राज फास हुआ

locationलखनऊPublished: Oct 01, 2017 09:20:58 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

बहू ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, थाने पहुंच दर्ज कराया मुकदमा।
 

Rapist Baba

Rapist Baba

लखीमपुर-खीरी। आशाराम, रामरहीम जैसे बाबाओं पर बलात्कार जैसे गंभीर आरोप लगने के बाद लोग सड़कों पर उतरे काफी हिंसा हुई। इसके बाद भी ये बाबा लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। औऱ धीरे-धीरे अन्य बाबाओ की पोल खुलती जा रही है। अभी पड़ोसी जनपद सीतापुर में नैमिष के एक महंत पर बलात्कार का आरोप लगने के बाद अब खीरी जिला भी अछूता नहीं रहा। यहाँ तो बाबा ने अपनी ही बहू को अपनी हवस का शिकार बना डाला। बहू की लिखित तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बाबा के विरुद्ध धारा 323, 376 व 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना पलिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेला कलां में शिव देव सिंह जो कि पिछले काफी समय से दुर्गा माता मंदिर में पुजारी का कार्य करता है और गांव में कई वर्षों से झाड़ फूंक का कार्य भी कर रहा था। बाबा की बहू पलिया कोतवाली पहुँची और वहाँ उसने पुलिस को बताया कि कुछ समय पूर्व उसके पति की मौत हो गई थी। उसके बाद से वह अपने ससुर के साथ उन्हीं के घर रहती है। बहू ने आरोप लगाया कि उसका ससुर पिछले काफी समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। यही नहीं यह बात किसी को बताया तो उसे जान से मार देने की धमकी भी दी थी। लेकिन उसने रोज-रोज के अत्याचार से आजीज होकर पुलिस की मदद ली। महिला ने बताया कि जिस वक्त उसका ससुर घर पर नहीं था। वह अपने बहनोई के साथ थाने पहुँची और पुलिस को तहरीर दी, जिसमें उसने अपने ससुर बाबा शिवदेव सिंह पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला की तहरीर पर उक्त बाबा के विरुद्ध धारा 323, 376, 506 में मुकदमा पंजीकृत कर बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में इंपेक्टर पलिया विपिन कुमारी ने बताया कि महिला के पति के मरने के उपरांत कुछ पैसे मिले थे। उसी के बंटवारे को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। फिलहाल महिला की तहरीर पर बाबा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
इस तरह से लगातार बाबाओं पर लग रहे आरोपो के बाद कौन भरोसा करेगा इन बाबाओ पर। लोग अपने दुखो का निवारण करने के लिये बाबाओ के पास जाते थे। लेकिन आये दिन उजागर हो रही बाबाओ की करतूतों को लेकर लोग का भरोसा भी साधु-संतों पर से भी उठता जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो