लखनऊPublished: Nov 19, 2022 09:33:51 pm
Anand Shukla
बदायूं में विश्व हिंदू सेवादल के नेता प्रदीप कश्यप की गोली मार कर हत्या कर दी गई। 4 दिन पहले ही प्रदीप ने पुलिस अफसरों से अपनी हत्या की आशंका जताई थी। शुक्रवार रात को उनकी हत्या कर दी गई।
विश्व हिन्दू सेवादल के बदायूं जिला अध्यक्ष नेता प्रदीप कश्यप गिधौल गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार रात को घर नहीं लौटे थे। उनकी तलाश की गई तो शनिवार सुबह गांव से डेढ़ किमी दूर उनका गोली लगा शव मिला। 35 साल के प्रदीप का शव खेतों से गांव आने वाले रास्ते पर मिला।