scriptBakrid 2019 : सोमवार को अकीदत के साथ मानाया जाएगा ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्यौहार | Bakrid 2019 Eid ul Adha celebration in Lakhimpur kheri up | Patrika News

Bakrid 2019 : सोमवार को अकीदत के साथ मानाया जाएगा ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्यौहार

locationलखनऊPublished: Aug 10, 2019 07:33:36 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

ईद-उल-अजहा का त्यौहार, सोमवार को अकीदत के साथ मनाया जाएगा।

Bakrid 2019 Eid ul Adha celebration in Lakhimpur kheri up

Bakrid 2019 : सोमवार को अकीदत के साथ मानाया जाएगा ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्यौहार

लखीमपुर खीरी. ईद-उल-अजहा का त्यौहार, सोमवार को अकीदत के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर ईदगाह, नौरंगाबाद, शमशेर नगर, महाराज नगर समेत शहर के विभिन्न मुहल्लों में ईद-उल-अजहा की नमाज भी अलग अलग समय पर पढ़ाई जाएगी। अंजुमन इस्लामिया(वक्फ) )की तरफ से शहर की कुल 20 मस्जिदों में नमाजियों के लिए प्रबंध करवाए हैं। अंजुमन के सचिव रिजवान रशीद खान ने बताया कि 7:45 बजे छाउछ की पुरानी मस्जिद से नमाज की शुरुआत होगी जो कि 9:30 बजे तक चलेगी।

जानिए कहां कितने बजे अदा की जाएगी नमाज

ईदगाह मस्जिद में सुबह 8:30 बजे, मीनार मस्जिद में 8:45 बजे, गुटइय्याबाग मस्जिद में 9:45 बजे, इस्लाम नगर की गरीब नवाज मस्जिद में 7:30 बजे, शमशेर नगर व महाराज नगर की मस्जिद में आठ बजे, गौसिया मस्जिद महाराज नगर में 7:30 बजे, मथना मस्जिद में सुबह 8:30 बजे, कादरी मस्जिद गुलजार नगर 8:45 बजे, मस्जिद गुलजार नगर नौ बजे, इसी तरह नौरंगाबाद ईदगाह में 9:30 बजे, सुनहरी मस्जिद में सुबह 7:30 बजे, कचहरी मस्जिद में आठ बजे, मस्जिद हुदा हिदायत नगर में 8:30 बजे, रफाकती मस्जिद हिदायत नगर में 8:45 बजे, हुसैनी मस्जिद नौ बजे, मदीना मस्जिद 8:30 बजे, हाथीपुर उत्तरी की अजमेर की मस्जिद 8:30 बजे, हाथीपुर कोठार की मस्जिद आठ बजे छाउच की पुरानी मस्जिद 7:45 बजे। इस प्रकार शहर की अंजुमन से संबंधित मस्जिदों में अकीदत मंद नमाज अदा कर सकेंगे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो