scriptBalika Shuraksha:बालिका सुरक्षा को लेकर शुरू हुआ अभियान | Balika Shuraksha Abhiyan for Girls Safety in UP | Patrika News

Balika Shuraksha:बालिका सुरक्षा को लेकर शुरू हुआ अभियान

locationलखनऊPublished: Jul 08, 2019 02:29:56 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

लड़कियों को हर प्रकार की सुरक्षा और जानकरी दी गई

 Balika Shuraksha

Woman Power 2019:बालिका सुरक्षा को लेकर शुरू हुआ अभियान

लखनऊ , वर्तमान सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्कता दिखा रही हैं जगह जगह पर महिला सिपाहियों से महिलाओं की समस्या और उनकी मद्द्त के लिए किस तरह से तैयार हैं वो। उसकी जानकारी दी जा रही हैं। चाइल्डलाइन की ओर से यह पहल की जा रही हैं जिसमे स्कूलों में पढ़ रही लड़कियों को पुलिस सुरक्षा और 1090 की सेवाओं के बारे में जानकारी दी जा रही हैं।
अभियान कवच की हुई शुरुआत

Chief Minister Yogi Adityanath के निर्देश पर बालिका सुरक्षा को लेकर “ कवच ”अभियान के तहत Awareness campaign पुलिस मार्डन स्कूल विनीतखंड गोमतीनगर में आयोजन किया गया। जिसमे Child Line लखनऊ के निदेशक अंशुमाली शर्मा के द्वारा 300 बालक एवं बालिकाओं को 1098 Child Helpline, 181 Women’s Helpline, 1090 Women Power Line ,U.P. 100 के साथ-साथ बच्चो से सम्बन्धित योजनाओ के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
यह महिला अधिकारी रही मौजूद

थाना गोमतीनगर की बाल कल्याण पुलिस अधिकारी दिनेश कुमारी व शाशि सिंह के द्वारा बच्चो को सुरक्षित स्पर्श व असुरक्षित स्पर्श के बारे में जानकारी दी गयी। उपरोक्त कार्यक्रम में पुलिस मार्डन स्कूल की प्रधानाचर्या सरिता तिवारी, ह्यूमन यूनिटी मूवमेंट (हम) से मुद्रा सिंह,दुर्गेश शुक्ला चाइल्डलाइन लखनऊ के काउंसलर अमरेन्द्र कुमार व सदस्य कृष्ण प्रताप शर्मा व स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो