उत्तर प्रदेश की बात करें तो प्रदेश में मार्च महीने में 8 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना हो तो छुट्टियां जरूर चेक कर लीजिएगा। आइये आपको बताते हैं कि किस दिन कहाँ छुट्टी है-
बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट - - 1 मार्च: महाशिवरात्रि- अगरतला, आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, नई दिल्ली, पणजी, पटना और शिलांग को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
- 3 मार्च: लोसार- गंगटोक में बैंक बंद
- 4 मार्च: चपचार कुट- आइजोल में बैंक बंद
- 6 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 12 मार्च: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
- 13 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 17 मार्च: होलिका दहन- देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक बंद
- 18 मार्च: होली/धुलेटी/डोल जात्रा- बेंगलूरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
- 19 मार्च: होली/याओसांग का दूसरा दिन- भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद
- 20 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 22 मार्च: बिहार दिवस- पटना में बैंक बंद
- 26 मार्च: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
- 27 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)