scriptबस्ती फ्लाईओवर हादसा: लखनऊ की कंपनी कर रही थी निर्माणकार्य, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश | basti flyover incident update cm yogi gave order of inquiry | Patrika News

बस्ती फ्लाईओवर हादसा: लखनऊ की कंपनी कर रही थी निर्माणकार्य, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

locationलखनऊPublished: Aug 11, 2018 01:26:01 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

शनिवार सुबह 7:30 बजे के करीब उत्तर प्रदेश के बस्ती में नेशनल हाईवे 28 पर फ्लाईओवर अचानक ही गिर गया

basti and yogi

बस्ती फ्लाईओवर हादसा: लखनऊ की कंपनी कर रही थी निर्माणकार्य, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

लखनऊ. बारिश का कहर सिर्फ कच्चे मकानों पर ही नहीं बल्कि जर्जर पड़ी इमारतें और फ्लाईोवर पर भी पड़ रहा है। आलम ये है कि शनिवार सुबह 7:30 बजे के करीब उत्तर प्रदेश के बस्ती में नेशनल हाईवे 28 पर फ्लाईओवर अचानक ही गिर गया। इस पुल का निर्माण लखनऊ की वीसीआईपीएल कंपनी कर रही थी। पुल का 60 फीसदी काम पूरा हो चुका था। हालांकि, पुल गिरने से किसी कि जान नहीं गया लेकिन दो लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है और 4 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ममाले में जांच के आदेश दिए हैं।
पुल का निर्माण सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा करोड़ों की लागत से किया जा रहा था। लेकिन पुल के तैयार होने से पहले ही सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की लापरवाही सामने आ गई। मौके पर पहुंची प्रशासन की टाम ने जांच की। वहीं, घायलों की पहचान धर्मेंद्र सिंह और सुरेश राय के रूप हुई है।
मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ्लाईओवर मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इसी के साथ उन्होंने प्रशासन को राहत कार्य शुरू करने और यातायात बहाल करने के भी निर्देश दिए हैं।
लखनऊ की कंपनी कर रही थी निर्माण

लखनऊ की वीसीआईपीएल कंपनी पुल का निर्माण कर रही थी। घटिया निर्माण के कारण ये हादसा हुआ। फ्लाईओवर के किनारे कंक्रीट की ढलाई का काम चल रह था। इसी दौरान फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया। बता दें कि बस्ती जिले के नगर थाना के फुटहिया इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर फोरलेन पर फ्लाईओवर बनवाया जा रहा था। इस पुल का 60 फीसदी काम पूरा हो चुका था। अचानक पुल गिर जाने की वजह से शहर में यातायात भी ठप्प रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो