scriptअगर आप हैं मधुमेह से पीड़ित तो खाएं अनार, मिलेगा चमत्कारी परिणाम | benefits of pomegranate in hindi | Patrika News
लखनऊ

अगर आप हैं मधुमेह से पीड़ित तो खाएं अनार, मिलेगा चमत्कारी परिणाम

हमारे स्वस्थ शरीर के लिए अनार एक महत्वपूर्ण फल है।

लखनऊJul 04, 2017 / 10:14 am

आकांक्षा सिंह

anar

anar

लखनऊ। हमारे स्वस्थ शरीर के लिए अनार एक महत्वपूर्ण फल है। अनार को रोगनाशक फल कहा गया है। विटामिन से भरपूर अनार एक ऐसा फल है जिसमें बहुमूल्य गुण हैं जो एक तीर से कई निशाने लगता है। अनार में छिपे फायदों के बारे में बता रहे हैं डाइटिशियन लखनऊ के डॉ. सुमित श्रीवास्तव। 

1) अनार फाइबर, मिनिरल्स जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, आयरन, फोलिक एसिड, फोलेट्स और रिबोफ्लेविन का अच्छा स्रोत होता है। 

2) अनार में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, ई और सी होता है। ये सभी विटामिन बढ़ती उम्र के लक्षणों और त्वचा पर लकीरों व झुर्रियों को आने से रोकते हैं। 

3) गर्मी के दिनों में अनार अपने आहार में शामिल करें। इससे पाचन सम्बन्धी समस्याओं में आराम मिलने के साथ धमनियां ठीक रहती हैं। 

4) यदि आपके शरीर में खून की कमी है तो आपको अवश्य अनार का सेवन करना चाहिए। इससे एनीमिया और रक्त में आयरन की कमी को भी दूर करता है। प्रतिदिन एक गिलास अनार का जूस पिने से खून की कमी नहीं होगी। 

5) अनार का जूस मधुमेह रोगियों के लिए अधिक फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पॉलीफेनोल्स से भरपूर होता है। ये शरीर को फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसान जैसे ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और फेफड़े के कैंसर से बाचता है। 

6) अनार के सेवन से मुँह के बैक्टीरिया से निजात मिलती है। इससे दातों के मेल व गन्दगी साफ़ हो जाती है। 

7) अनार के सेवन से उच्च रक्त चाप की समस्या से निजात मिलता है। इससे ह्रदय रोगियों में ब्लड वेसेल्स में होने वाले इन्फ्लेमेशन को भी घटाया जाता है। 

8) अनार के जूस में फ्रक्टोज़ होता है, जो रक्त शर्करा का स्तर को बढ़ाता नहीं है। 

9) यह एंटीऑक्सीडेंट्स बाद कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसमें अन्य फलों की अपेक्षा एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक होता है। 

10) अनार का रास एंटीबैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज़ से भरपूर होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर वायरस और बैक्टीरिया से शरीर को लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो