scriptस्‍मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- भाग राहुुल भाग.. फिर कांग्रेस के नेता ने कही ये बड़ी बात | bhaag rahul bhaag smriti irani tweet for rahul gandhi | Patrika News

स्‍मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- भाग राहुुल भाग.. फिर कांग्रेस के नेता ने कही ये बड़ी बात

locationलखनऊPublished: Mar 24, 2019 01:21:34 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

स्‍मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- भाग राहुुल भाग.. फिर कांग्रेस के नेता ने कही ये बड़ी बात

smriti irani

स्‍मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- भाग राहुुल भाग.. फिर कांग्रेस के नेता ने कही ये बड़ी बात

अमेठी. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी का दौर जोरों पर है। दोनों ही पार्टियां में एक दूसरे पर आरोप लगाने की होड़ लगी हुई है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी के साथ दक्षिण भारत से चुनाव लड़ने को लेकर ट्वीट कर तंज कसा है। स्मृति ने अपने ट्विटर एकांउट पर अमेठी कांग्रे जिला कमेटी के अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र को लगाते हुए लिखा कि अमेठी ने भगाया,जगह जगह से बुलावे का स्वांग रचाया, क्योंकि जनता ने ठुकराया। ‘भाग राहुल भाग’ सिंहासन खाली करो राहुल जी, जनता आती है।
अमेठी कांग्रेस जिला कमेटी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने पत्र जारी कर कहा है कि राहुल गांधी अखिल भारतीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते है। दक्षिण भारत के कार्यकर्ताओं ने पुरजोर मांग है कि वह यहां से भी चुनाव लड़े। उन्होंने अपील की है कि उन्हें यह प्रस्ताव स्वीकार कर कार्यकर्ताओं का सम्मान और हौसला बढ़ाएं। पत्र में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए कहा है कि वह भी उत्तर भारत के साथ-साथ दक्षिण भारत से चुनाव लड़कर देश का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने कहा कि है अमेठी की जनता में काफी उत्साह एवं उनके प्रति समर्थन है।
वहीं स्मृति के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस और भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए हैं। इस बीच कांग्रेस ने भी स्मृति पर पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘चांदनी चौक ने हराया, अमेठी ने हरा कर भगाया, जिसे बार-बार जनता ने ठुकराया, हर बार राज्यसभा से संसद का रास्ता पाया, अब अमेठी ने हार की हैट्रिक का मौहाल बनाया। सुरजेवाला ने स्मृति की तरह ही #BhaagSmritiBhaag भी लिखा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो