scriptभाजपा की बैठक में लिया गया सबसे बड़ा फैसला, नवंबर में बनेगी स्वतंत्र देव सिंह की नई टीम | bharatiya janata party meeting by swatantra dev singh | Patrika News

भाजपा की बैठक में लिया गया सबसे बड़ा फैसला, नवंबर में बनेगी स्वतंत्र देव सिंह की नई टीम

locationलखनऊPublished: Aug 17, 2019 04:43:34 pm

Submitted by:

Anil Ankur

-अगस्त से लेकर 10 नवम्बर तक होंगे भाजपा संगठन के चुनाव-भाजपा की सदस्यता 60 लाख से अधिक करने का लक्ष्य

modi

भाजपा की बैठक में लिया गया सबसे बड़ा फैसला, नवंबर में बनेगी स्वतंत्र देव सिंह की नई टीम

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी संगठन की शनिवार को मैराथन बैठकों का दौर जारी रहा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बैठकों में मौजूद रहे। बैठक में फैसला किया गया कि संगठन के चुनाव 11 नवंबर तक संपन्न करा दिए जाएं, उसके बाद पार्टी की प्रदेश इकाई की घोषणा की जायेगी। नई टीम में कुछ नए चेहरों को शामिल करने की सूचना मिली है। 13 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री की मौजूदगी में लम्बी बैठक चली, जिसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई।
सदस्यता का लक्ष्य बढ़ाया गया

बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया कि 6 जुलाई से 11 अगस्त तक के लिए सदस्यता अभियान निर्धारित किया गया था, लेकिन पार्टी ने इसकी अवधि 20 अगस्त तक बढ़ा दी है। पहले 50 लाख सदस्य बढ़ाने का लक्ष्य था, जिसे अब बढ़ाकर 60 लाख कर दिया गया है। अब तक 53.52 लाख सदस्य बन चुके हैं। इस तरह उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 70 लाख सक्रिय सदस्य हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें

भाजपा की हुई बड़ी बैठक,पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह, मीटिंग खत्म होने के बाद तत्काल किया ये सबसे बड़ा ऐलान

बूथ को मजबूत करने की तैयारी

विद्यासागर सोनकर ने बताया कि संगठन ने बूथ को और मजबूत करने का फैसला लिया है। अभी तक ए, बी, सी तीन कैटेगरी के बूथ थे और पिछले चुनाव में पाया गया कि ए और सी कैटेगरी में बहुत अच्छा परफॉरमेंस किया इसलिए पार्टी ने फैसला किया है कि बी को समाप्त कर सी को इतना मजबूत किया जाए कि वो ए कैटेगरी में तब्दील हो जाए।
बूथ, मंडल और जिलास्तर के चुनाव नवंबर तक होंगे

महामंत्री ने बताया कि बूथ, मंडल और जिला इकाई के चुनाव हर हाल में 11 नवंबर तक निस्तारित किये जाने हैं। इसके लिए पार्टी का चुनाव आयोग बनाया गया है। जिसमें लक्ष्मणाचार्य, विजय पाल तोमर। विजय बहादुर पाठक और अरुण कान्त तिवारी ये नए परसीमन का आंकलन करेंगे और अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। पार्टी के पास अपने 1.61 लाख बूथ हैं, इनको भी बढ़ाने की तैयारी है।
25 से 31 अगस्त के बीच में जिलों में बैठकें

महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया कि 25 से 31 अगस्त के बीच जिला इकाइयों की बैठके होंगी। इनमें सह चुनाव अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी व चुनाव अधिकारी मौजूद रहेंगे। लेकिन जिस जिले की बैठक होगी, उस जिले का चुनाव अधिकारी उसमें शामिल नहीं होगा। इन बैठकों में स्वतंत्र देव सिंह, सुनील बंसल, आशुतोष टंडन, वाईपी सिंह, त्रिम्बक तिवारी बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि 1 से 5 सितम्बर के बीच मदलवार बैठकें भी होंगी।
उपचुनाव की तैयारी

मैराथन बैठकों के बारे में बताते हुए विद्यासागर ने साफ किया कि 13 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले विधानसभा उपचुनाव के सन्दर्भ में विस्तार से चर्चा की गयी। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं की ड्यूटी निर्धारित की जा रही है। ये भी तय किया गया कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ( एमएलसी) के चुनाव पार्टी पूरी सक्रियता से लड़ेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो