scriptBigg Boss OTT: बिग बॉस के घर से बेघर हुई भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह | Bhojpuri actress Akshara Singh evicted from Bigg Boss house | Patrika News

Bigg Boss OTT: बिग बॉस के घर से बेघर हुई भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

locationलखनऊPublished: Sep 06, 2021 12:20:59 pm

Submitted by:

Nitish Pandey

Bigg Boss OTT: बिग बॉस ओटीटी शो भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) के फैंस काफी निराश हैं। सोशल मीडिया पर फैंस बिग बॉस शो के मेकर्स और करण जौहर को ट्रोल कर रहे हैं।

akshara.jpg
Bigg Boss OTT: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के घर से भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) को बेघर कर दिया गया है। हर रविवार की तरह इस सप्ताह भी एविक्शन हुए, जिसमें अक्षरा सिंह के जाने की बात सामने आई। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh), मिलिंद गाबा और दिव्या अग्रवाल एलिमिनेट हुए थे। जिसके बाद करण जौहर फैसला सुनाते हुए बताया कि मिलिंद गाबा और अक्षरा सिंह का सफर खत्म हो चुका है।
यह भी पढ़ें

भोजपुरी सिंगर खेसारी के गाने पर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बीच सड़क पर लगाए ठुकमे

करण जौहर ने लगाई फटकार

बिग बॉस (Bigg Boss OTT) के कंटेस्टेंस नेहा और प्रतीक की नजदीकियों पर भी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) ने अटपटा बयान दिया था। एक्ट्रेस अक्षरा को इस बारे में कुछ बोलने से दिव्या ने नहीं रोका, जबकि वो उनकी दोस्त हैं। इस वजह से करण जौहर ने शो से निकाले जाने से ठीक पहले उन्हें फटकार लगाई।
अक्षरा के एलिमिनेशन से फैंस निराश

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) शो भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह Bhojpuri Actress Akshara Singh) के फैंस काफी निराश हैं। सोशल मीडिया पर फैंस बिग बॉस शो के मेकर्स और करण जौहर को ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस करण जौहर को बायस्ड बता रहे हैं। आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ा फैन-फॉलोइंग है।
शो के पहले ही एपिसोड में रोई थी अक्षरा

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह Bhojpuri Actress Akshara Singh) ने बेबाक अंदाज दिखाया। शो के दौराई कई लोगों को अक्षरा ने खूब लताड़ लगाईं। भोजपुरी भाषा पर टिप्पणी को लेकर अक्षरा गुस्से में दिखाई दी थी। इसके अलावा उन्होंने एक्ट्रेस शमिता शेट्टी की उम्र पर चर्चा करते-करते उन्हें मौसी भी कह दिया था। इतना ही नहीं शो के पहले ही अक्षरा सिंह रोती हुई दिखी थी।
शो में हुई थी शानदार एंट्री

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सिंगर-एक्टर अक्षरा सिंह Bhojpuri Actress Akshara Singh) की बिग बॉस (Bigg Boss OTT) में एंट्री बेहद शानदार तरीके से हुई थी। अक्षरा प्रोमो में देसी लुक में नजर आई थी। इसके अलावा प्रोमो में वह भोजपुरी लहजे में बोलती दिखी थी। इसके अलावा उन्होंने प्रोमो कहा था कि सबका मुंह बंद करा देंगे। लेकिन शो के बीच में ही अक्षरा खुद बेघर हो गईं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो