Link: https://youtu.be/vz5Po47RO4w ऐसे में शिल्पी राज और नीलकमल सिंह की आवाज में एक दुबई स्पेशल भोजपुरी गाना 'सबका से अधिका दहेज मिलेगा' के वीडियो ने यूट्यूब पर गदर मचा रखा है. इस गाने के वीडियो में नीलकमल सिंह के साथ भोजपुरी की सुपरहॉट अभिनेत्री श्वेता म्हारा नजर आ रही हैं। श्वेता के जलवों ने इस गाने के वीडियो में ऐसा कहर ढाया है कि इससे यूट्यूब का तापमान बढ़ गया है। नीलकमल सिंह के साथ श्वेता की केमिस्ट्री इस वीडियो में बेहतरीन है। जहां सांग में नीलकमल सिंह शर्ट और लुंगी में नजर आ रहे हैं वही श्वेता का वेस्टर्न किलिंग लुक दिख रहा है।
शिल्पी राज और नीलकमल सिंह की आवाज में भोजपुरी गाना 'सबका से अधिका दहेज मिलेगा' के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। जबकि इसका संगीत साजन ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस वीडियो को निर्देशक भोजपुरिया ने डायरेक्ट किया है। सांग को कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल ने किया है। रिकॉर्ड एंड मिक्सिंग जीतू शर्मा और एडिटिंग मीत जी ने की है।