लखनऊ

मायावती को तगड़ा झटका, इस पूर्व सांसद का बेटा छोड़ेगा बसपा, खुद कहा- थामने जा रहा हूं यह पार्टी

यह पूर्व सांसद के बेटे हैं व पूर्व विधायक के भतीजे हैं।

लखनऊOct 22, 2019 / 08:33 pm

Abhishek Gupta

why Mayawati gives responsibility to these leaders instead of brother &

लखनऊ. कांग्रेस पार्टी बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका देने जा रही है। रायबरेली से विधायक अदिति सिंह के चचेरे भाई मनीष सिंह कांग्रेस में शामिल हो होने जा रहे हैं। मनीष सिंह ने खुद इसको लेकर बयान जारी किया है। मनीष सिंह भाजपा के पूर्व सांसद स्वर्गीय अशोक सिंह के बेटे हैं व पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के भतीजे हैं। पिता अशोक सिंह के निधन के बाद मनीष सिंह ने कांग्रेस पार्टी से राजनीतिक करियर शुरू किया था। इसके बाद वह बसपा में शामिल हो गये। अब एक बार फिर वह घर वापसी कर रहे हैं। मनीष सिंह ने 2017 में बसपा के टिकट पर रायबरेली के हरचंद्रपुर विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि वह हार गए थे।
ये भी पढ़ें- कमलेश तिवारी हत्या केस में बहुत बड़ी कार्रवाई, 32 मुकदमे दर्ज, इन लोगों की अब खैर नहीं

विकल्प के रूप में आ सकते हैं कांग्रेस में-

रायबरेली से विधायक अदिति सिंह के कांग्रेस से मोहभंग होने के बाद अटकले लगाई जा रही हैं कि वह भाजपा का दामन थाम सकती हैं। वहीं यूपी में कांग्रेस की इकलौती लोकसभा सीट रायबरेली को बचाए रखने पर पार्टी आलाकमान का पूरा ध्यान है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी इन दिनों रायबरेली में सक्रिय हैं। सूत्रों की मानें तो वह ही मनीष को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगी।
ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस में हुआ बहुत बड़ा बदलाव, Dial 100 की जगह लेगी Dial 112

खुद मनीष ने दिया बड़ा बयान-

एक न्यूज चैनल से बातचीत में मनीष सिंह कि वह कांग्रेस व प्रियंका गांधी की राजनीति से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। वहीं अदिति सिंह की बीजेपी में जाने की अटकलों पर उन्होंने साफ कहा कि परिवार अपनी जगह और राजनीति अपनी जगह है। मैं कांग्रेस से विचार धारा से प्रेरित हूं। यदि अदिति बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित हैं तो हो सकता है कि व वह उसमें जा रही हों।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.