scriptलव जिहाद व धर्मांतरण पर योगी सरकार के मंत्री का बड़ा बयान, बोले बहुत बड़ी साजिश, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, कानून भी बनेगा | Big disclosure of Yogi government minister on love jihad and conversion, | Patrika News

लव जिहाद व धर्मांतरण पर योगी सरकार के मंत्री का बड़ा बयान, बोले बहुत बड़ी साजिश, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, कानून भी बनेगा

locationलखनऊPublished: Sep 21, 2020 03:27:07 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– उन्होंने पूछा हिंदू लड़कियां ही क्यों प्रताड़ित हो रही है
– सिमी – पीएफआई की साजिश में शामिल लव जिहाद
– तुष्टीकरण के लिए राजनीतिक पार्टियां इन संगठनों का दे रही साथ

लव जिहाद व धर्मांतरण पर योगी सरकार के मंत्री का बड़ा खुलासा, बोले बहुत बड़ी साजिश, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, कानून भी बनेगा

लव जिहाद व धर्मांतरण पर योगी सरकार के मंत्री का बड़ा खुलासा, बोले बहुत बड़ी साजिश, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, कानून भी बनेगा

लखनऊ. लव जिहाद व धर्मांतरण की घटनाएं तेजी से बढ़ी है। वेस्टर्न यूपी और कानपुर में बहुत ज्यादा शिकायतें निकलकर सामने आ रही है। यह एक साजिश के तहत किया जा रहा है। प्रदेश शासन में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने उक्त विचार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इसमें साफ नजर आ रहा है कि भोली भाली लड़कियों को बहला-फुसलाकर प्यार के जाल में फंसा कर, लव जिहाद के तहत पहले उनके साथ शादी करते हैं और फिर उनका धर्मांतरण कराया जाता है। हिंदू लड़कियों को जबरन कलमा पढ़ा कर मुसलमान बनाया जाता है या तो कहीं क्रिश्चियन के रूप में धर्म परिवर्तन किया जा रहा है।

लव जिहाद के पीछे सिम्मी और पीएफआई के सदस्य

मोहसिन रजा ने कहा कि इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश है। आप कुछ समय पीछे जाएं तो देखेंगे कि इसमें सिमी और पीएफआई का नाम आया है। इसमें जो लोग जुड़े हैं, वह बहुत शातिर किस्म के लोग हैं। जो आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं। क्योंकि सिमी हमारे यहां प्रतिबंधित आतंकी संगठन है। उससे निकले हुए लोग पीएफआई में भी है। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि तो हमारे देश में तुष्टिकरण की राजनीति के चलते ऐसे लोगों को राजनीतिक पार्टियों का समर्थन भी मिल गया है। जो लड़कियों को बहलाने फुसलाने में संविधान की आड़ भी ले लेते हैं। संविधान का आर्टिकल 5 इस बात की छूट देता है कि आप अपनी इच्छा से, मर्जी से किसी धर्म में जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं। लेकिन किसी को गुमराह करके, बहला-फुसलाकर शादी करने के बाद उसका धर्म परिवर्तन कराने की इजाजत संविधान नहीं देता है।

 

घटनाओं का होना चाहिए खुलासा

इधर इस प्रकार की जो घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके पीछे साफ नजर आ रहा है कि बहुत बड़ी साजिश है। इसका खुलासा होना चाहिए। जनता को सुरक्षा देने के लिए ही कानून बनाया जाता है। जब जनहित में जनता की तरफ से मांग उठती है। कई शहरों से बड़ी संख्या में शिकायतें आ रही हैं। उसको लेकर हमारी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। बहुत तेजी से जांच कर रही हैं। इसी को लेकर सरकार भी आगे बढ़ रही है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए यदि जरूरत पड़ी तो हम कानून भी बनाएंगे। उन्होंने कहा कानून जनहित के लिए होता है और जनता की आवाज होती है। इसलिए इन सब चीजों के पीछे जो कुछ भी निकल कर आ रहा है। दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी। क्योंकि इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश है।

एक ही समुदाय के विक्टिम, क्यों

इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। पहले लव जिहाद फिर धर्म परिवर्तन का यह काम जबरदस्ती हो रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके विक्टिम एक ही समुदाय के हैं और वह हिंदू समाज के है। उन्होंने पूछा हिंदू समाज की ही लड़कियां इसमें विक्टिम क्यों हो रही हैं। इसका मतलब है कि इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश है और इसका खुलासा होना अति आवश्यक है। यदि जरूरत हुआ इस पर हम कानून भी बनाएंगे। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित है। ऐसे में जहां जिस प्रकार की कानून बनाने की जरूरत पड़ेगी। हम बनाएंगे। आज हमारी एजेंसियां सतर्क हैं। हम उस पर कार्रवाई कर रहे हैं। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, जो भी इसमें लिप्त पाए जाएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। देखा जाएगा कि उनके तार कहां कहां से जुड़े हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो