scriptशेल्टर होम संवासिनियों के रजिस्ट्रेशन में होता है बड़ा खेल | Big play in shelter home residents registration | Patrika News

शेल्टर होम संवासिनियों के रजिस्ट्रेशन में होता है बड़ा खेल

locationलखनऊPublished: Aug 09, 2018 05:02:31 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

फर्जी नाम दर्ज करा करते हैं मोटी कमाई।
 

sheltor

शेल्टर होम संवासिनियों के रजिस्ट्रेशन में होता है बड़ा खेल

लखनऊ. देवरिया कांड के बाद से सीएम योगी आदित्यनाथ काफी सख्त दिखे और उन्होंने जिलों के जिला अधिकारियों को जिले में स्थित शेल्टर होम की जांच करने के निर्देश दिए थे। उसके बार यूपी के जिलों में महिला शेल्टर होम की जांच शुरू की गई है। शेल्टर होम पर छापे मारे जा रहे हैं। इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। जांच के दौरान कई जिलों में संवासिनियों की संख्या वहां दर्ज संख्या से काफी कम मिलीं।
आपको बतादें कि शेल्टर होम में संवासिनियों की संख्या को लेकर काफी बड़ा खेल होता है। इस खेल के पीछे मकसद है फर्जी तरीके से पैसा कमाना। एक संवासिनी पर शेल्टर होम को रोजाना पचास रुपए मिलते हैं। इस तरह देखा जाए तो अगर किसी शेल्टर होम में बीस संवासिनियां हैं तो उन्हें एक हजार रुपए रोजाना मिलते हैं। शेल्टर होम संवासिनियों की फर्जी संख्या दर्ज करा देते हैं। इससे उनकी मोदी कमाई होती है। अगर किसी शेल्टर होम में 10 संवासिनियों की संख्या फर्जी दर्ज हो गई तो उनकी 50 रुपए प्रति संवासिनी के हिसाब से 500 रुपए रोजना की कमाई हो जाती है। इस तरह देखा जाए तो दस फर्जी संख्या दर्ज हो जाने पर 15000 रुपए महीने की शेल्टर होम की कमाई हो गई। इस खेल में अधिकारियों की भी मिली भगत होती है। बिना अधिकारियों के मिले शेल्टर होम के संचालक फर्जीवाड़ा नहीं कर सकते। अब जब शेल्टर होम पर छापे के दौरान संवासिनियों के नहीं मिलने की बात सामने आ रही है तो उसके पिछे फर्जी नामकरण भी है।
हरदोई के बेनीगंज स्थि महिला स्वाधार गृह में निरीक्षण में खुलासा हुआ था कि १९ महिलाओं के नाम केवल कागजों पर ही दर्ज हैं। इस पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने केन्द्र के संस्थापक पिहानी थाना के लोहानी निवासी मोहम्मद रिजी और केंद्र की अधीक्षिका कानपुर के आनंद नगर निवासी आरती के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
23 बच्चियां गायब मिलीं
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के जिले पीलीभीत के स्वाधार गृह में भी गड़बडिय़ां सामने आई हैं। अफसर पीलीभीत के स्वाधार गृह का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां रजिस्टर में 30 लड़कियों की संख्या दर्ज है, लेकिन मौके पर केवल सात लड़कियां ही मिलीं। सिटी मजिस्ट्रेट ने इसे वित्तीय अनियमितता मानते हुए डीएम को रिपोर्ट सौंपी है।
प्रतापगढ़ से भी 26 महिलाएं गायब
प्रतापगढ़ के अष्टभुजानगर व अचलपुर स्थित दो महिला स्वाधार केंद्रों पर बुधवार देर रात छापा मारकर जांच की गई तो 26 महिलाएं गायब मिलीं। दोनों महिला केंद्रों की जांच चल रही थी। डीएम शम्भु कुमार ने कहा है कि जांच के बाद कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम ने अचलपुर व अष्टभुजा नगर स्थित स्वाधार केंद्रों का निरीक्षण किया था।
सात संवासिनियों की अभी तलाश

देवरिया के बालिका गृह से गायब संवासिनियों के बारे में डीएम अमित किशोर और एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि 13 को कोर्ट के आदेश पर उनके परिजनों को सौंप दिया गया था। अब केवल सात ऐसी हैं जिनके नाम-पते पुलिस तस्दीक कर रही है। .
एसपी ने कहा कि 5 अगस्त को जब मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं इससे जुड़ी संस्थाओं पर छापेमारी की थी तो वहां से 43 बच्चियों की सूची मिली थी। यह सूची 4 जुलाई 2018 तक अपडेट थी। इसके बाद से छापेमारी के दिन तक पुलिस द्वारा पांच बच्चियों को वहां पर दाखिल कराया गया। लेकिन उनका रिकार्ड सूची में नहीं था। कुल संख्या 48 होनी चाहिए थी। लेकिन मौके से 23 की बरामदगी हुई। ऐसे में कुल 25 संवासिनियां गायब मिलीं। जांच में 18 के नाम-पते सत्यापित हुए। इनमें से 13 को न्यायालय के निर्देश पर उनके परिजनों को सौंप दिया गया था। पांच और संवासिनियों को भी उनके अपने ठिकाने पर पहुंचा दिया गया है। बाकी बची सात के नाम-पते पुलिस तस्दीक कर रही है। उनका सत्यापन होने के बाद पूरी सूची का मिलान हो जाएगा।
24 घंटे की जाए निगरानी
महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने निर्देश दिया है कि प्रदेश के सभी आश्रयगृह और शरणालयों की 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था के लिए योजना बना कर प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने आश्रयगृहों और शरणालयों की व्यवस्थाओं को चाकचौबंद करने के लिए महिला कल्याण विभाग के सभी उच्च स्तरीय एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाकर व्यापक निर्देश दिए। कहा कि आश्रयगृहों एवं शरणालयों की 24 घंटे केन्द्रीकृत निगरानी बेहद आवश्यक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो