scriptUP चुनाव में PM Modi से क्यों नाराज़ हो रहे हैं बिहार मुख्यमंत्री नितीश कुमार | bihar cm nitish kumar on bjp alliance in up assembly elections 2022 | Patrika News

UP चुनाव में PM Modi से क्यों नाराज़ हो रहे हैं बिहार मुख्यमंत्री नितीश कुमार

locationलखनऊPublished: Jan 23, 2022 07:36:54 am

Submitted by:

Dinesh Mishra

UP Assembly Elections 2022 से ठीक पहले बिहार में दोस्ती निभाने वाले भाजपा और जद यू गठबंधन आमने सामने हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री नितीश कुमार और भाजपा अब यूपी चुनाव में गठबंधन को लेकर अलग अलग दिखाई दे रहे हैं।

nitish_kumar.jpg
UP Assembly Elections 2022 में बिहार के प्रमुख जनता दल यूनाइटेड और भाजपा आमने सामने है। जहां बिहार में एक दूसरे के गठबंधन में सरकार चल रही है, वहीं यूपी में से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती जा रही है।
JD (U) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ प्रचार करने के साथ अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

इस बीच, जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को दिल्ली में चुनाव के लिए 26 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने केंद्रीय इस्पात मंत्री आर. सी. पी. सिंह की ओर से भाजपा आलाकमान के बीच बातचीत विफल होने के बाद चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया। सिंह को जद (यू) द्वारा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान के साथ बातचीत करने के लिए अधिकृत किया गया था, हालांकि वह इसमें विफल रहे।
KC त्यागी ने समय का इंतज़ार करने को कहा

जद (यू) के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी के. सी. त्यागी ने कहा, हमने उत्तर प्रदेश के पहले और दूसरे चरण के चुनाव में लड़ने वाले 26 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। हमने पहले ही उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट कर लिए हैं जिनकी घोषणा उचित समय पर की जाएगी।
PM मोदी और नितीश के बीच पहले भी हो चुकी है तल्खी

राजनीतिक समीकरणों में बदलाव के मद्देनजर, नीतीश कुमार का रुख, जो 2015 के बिहार विधानसभा चुनावों से पहले पीएम मोदी के आलोचक थे, देखने लायक होगा, खासकर डीएनए वाले मुद्दे पर, जिस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कटाक्ष किया था। 25 जुलाई, 2015 को बिहार के मुजफ्फरपुर में परिवर्तन रैली के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने कुमार पर हमला करते हुए कहा था, उनके (नीतीश कुमार) डीएनए में कुछ समस्या है, क्योंकि राजनीति का डीएनए ऐसा नहीं है। नीतीश कुमार ने पलटवार करते हुए कहा था, मैं बिहार का बेटा हूं और मेरा डीएनए राज्य के लोगों जैसा है। वर्तमान में, भाजपा और जद (यू) बिहार सरकार में क्रमश: 74 और 45 सीटों के साथ गठबंधन सहयोगी हैं।
7 चरण में होगा चुनाव, 10 मार्च को रिज़ल्ट

UP Assembly Elections 2022 यूपी में 7 चरण मे चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, तीन मार्च और सात मार्च को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. जिसमें अभी लगभग सभी पार्टियों ने पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों की घोषणा की है। जबकि कांग्रेस और भाजपा ने कई अन्य चरणों की कुछ सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है।
पहले चरण में कुल 58 सीट है। इसके लिए 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी हुआ था। 21 जनवरी इसकी लास्ट डेट नॉमिनेशन थी। अब 10 फरवरी को मतदान होगा। जबकि दूसरे चरण में 55 सीट हैं। इसके लिए 21 जनवरी नोटिफिकेशन हो चुका है। 28 जनवरी लास्ट डेट नॉमिनेशन की है। इसमें 14 फरवरी को मतदान होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो