scriptबिकरू कांड में इस खुलासे से मचा हड़कंप, नाबालिग लड़की से अमर दुबे ने की थी शादी | Bikru Kand Amar Dubey Khushi Marriage new expose | Patrika News

बिकरू कांड में इस खुलासे से मचा हड़कंप, नाबालिग लड़की से अमर दुबे ने की थी शादी

locationलखनऊPublished: Aug 13, 2020 03:44:24 pm

– किशोर न्याय बोर्ड करेगा खुशी की उम्र का फैसला
– एनकाउंटर में मारा जा चुका है अमर दुबे

बिकरू कांड में इस खुलासे से मचा हड़कंप, नाबालिग लड़की से अमर दुबे ने की थी शादी

बिकरू कांड में इस खुलासे से मचा हड़कंप, नाबालिग लड़की से अमर दुबे ने की थी शादी

कानपुर. बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के बेहद खास गुर्गे अमर दुबे की पत्नी खुशी के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब तक खुशी के परिवार की ओर से दावा किया जा रहा था कि विकास दुबे ने जबरन अमर दुबे से शादी करवाई थी, लेकिन वकील शिवकांत ने कोर्ट में अमर की पत्नी के नाबालिग होने के डॉक्यूमेंट पेश कर दिए हैं यानी अमर दुबे ने नाबालिग से शादी की थी।

केस किशोर न्याय बोर्ड में ट्रांसफर

उधर कोर्ट ने वकील के प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए खुशी की उम्र निर्धारण केस की पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड में ट्रांसफर कर दी है। बीते एक महीने से जेल में बंद खुशी को लेकर विशेष न्यायाधीश डकैती की कोर्ट में अधिवक्ता ने 5, 8 और 10वीं की मार्कशीट की प्रतियां दाखिल की हैं। जिन्हें आधार बनाते हुए खुशी को नाबालिग घोषित करने की मांग की गई है।
बिकरू कांड के कुछ दिन पहले ही हुई थी शादी

आपको बता दें कि अमर और खुशी की शादी को ज्यादा दिन नहीं हुए थे। दोनों की शादी 29 जून को हुई थी और बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में शामिल रहे अमर दुबे को एसटीएफ ने 8 जुलाई को हमीरपुर में ढेर कर दिया था। परिवार का आरोप था विकास दुबे ने जबरन दोनों की शादी करवाई थी, लेकिन बाद एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें खुशी बेहद खुश नजर आ रही थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो