script

इस अध्यक्ष के लिए में भाजपा ने घोषित किए कई नाम, इन नामों पर लगी मुहर, देखें लिस्ट

locationलखनऊPublished: Dec 07, 2019 10:26:06 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 20 जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए

अध्यक्ष की लिस्ट में भाजपा ने घोषित किए इनके नाम, देखें लिस्ट

अध्यक्ष की लिस्ट में भाजपा ने घोषित किए इनके नाम, देखें लिस्ट

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को 20 जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने इससे पहले 59 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की थी। अब 19 जिलों के अध्यक्ष घोषित होना बाकी रह गए हैं।
ये हुए घोषित

bjp
घोषित जिलाध्यक्षों में बाराबंकी में अवधेश श्रीवास्तव और रायबरेली में रामदेव पाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा मुजफ्फरनगर में विजय शुक्ला को, गाजियाबाद महानगर में संजीव शर्मा को, गाजियाबाद जिले में दिनेश सिंघल को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं आवंला में वीरसिंह पाल, एटा में संदीप जैन, औरैया में श्रीराम मिश्रा, इटावा में अजय धाकरे, कन्नौज में नरेंद्र राजपूत, फर्रुखाबाद में रूपेश गुप्ता, गाजीपुर में भानु सिंह, जौनपुर में पुष्पराज सिंह, मछलीशहर में रामविलास पाल, प्रयागराज महानगर में गणेश केसरवानी, प्रयागराज यमुनापार में विश्वनाथ भारती, प्रयागराज गंगापार में अश्वनी दूबे, सोनभद्र में अजीत चौबे, देवरिया में अन्तर्यामी सिंह और कुशीनगर में प्रेमचंद मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो