scriptभाजपा ने ऐसे की मोदी के स्वागत की तैयारी | BJP arrangement for PM Modi's rally in Maghar | Patrika News

भाजपा ने ऐसे की मोदी के स्वागत की तैयारी

locationलखनऊPublished: Jun 25, 2018 11:35:44 am

Submitted by:

Anil Ankur

प्रदेश अध्यक्ष ने किया मौके का निरीक्षण

BJP arrangement for PM Modi's rally in Maghar

BJP arrangement for PM Modi’s rally in Maghar

लखनऊ . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मगहर (संतकबीर नगर) में 28 जून को होने वाली रैली की तैयारियों का प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने रैली की तैयारियों के लिए गोरखपुर क्षेत्र की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा रैली स्थल का निरीक्षण किया। डा0 पाण्डेय के साथ कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन भी रहे।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मगहर में रैली स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। रैली में हर आवश्यकता का निरीक्षण कर चुस्त दुरूस्त व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। पत्रकारों से बात करते हुए डा0 पाण्डेय ने कहा कि कबीरदास जी समता और समरसता के प्रतिनिधि संत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी संतकबीर दास जी को नमन और वंदन करने मगहर आ रहे है। पार्टी के बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के परिश्रम से भाजपा आज इस मुकाम पर है। भाजपा कभी भी राष्ट्रवाद से समझौता नहीं कर सकती, कश्मीर पर निर्णय लेकर यह साबित कर दिया है। योगी सरकार आने के बाद प्रदेश में सरकारी योजनाओं का लाभ गांव, गरीब, किसान तक पहुंच रहा है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने रैली की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में सभी को जिम्मेदारियां सौंपी। तथा व्यवस्था सम्बन्धी लोगों का मार्गदर्शन किया एवं रैली से जुड़े सभी जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ रैली को सफल बनाएं जाने हेतु दिशा निर्देश दिए। क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर पाण्डेय ने भी मार्गदर्शन किया।
24 जून को प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने बूथ नम्बर 258 एजी कान्वेट स्कूल हुसैनगंज लखनऊ महानगर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत घर-घर जाकर सम्पर्क किया। प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बूथ संख्या 404 गणेशपुर, रहमानपुर विधानसभा बक्शी का तालाब जिला लखनऊ में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत घरों में जाकर सम्पर्क किया। प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बूथ संख्या 99 आगरा महानगर में, प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम शामली, जसवंत सैनी सहारनपुर, नवाब सिंह नागर गाजियाबाद, अक्षयवर लाल गौड़ श्रावस्ती, लक्ष्मण आचार्य सोनभद्र, डा. राकेश त्रिवेदी प्रतापगढ़, श्रीमती रंजना उपाध्याय बांदा, सुधीर हलवासिया हरदोई, विद्यासागर सोनकर बाराबंकी, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह चैधरी बागपत, संतोष सिंह गोण्डा, देवेश कोरी फतेहपुर, धर्मवीर प्रजापति हाथरस, रामतेज पाण्डेय जौनपुर, संजय राय भदोही, वाई.पी. सिंह ने गौतमबुद्ध नगर जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ पर सम्पर्क किया।

ट्रेंडिंग वीडियो