scriptलोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा का अभियान शुरू देखे तस्वीरें | Patrika News
लखनऊ

लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा का अभियान शुरू देखे तस्वीरें

4 Photos
5 years ago
1/4

इस अभियान के तहत सक्रिय कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक ने अपने घर पर पार्टी का झंडा और ‘एक बार फिर मोदी सरकार’ का स्टिकर लगाए।

2/4

इस अभियान के तहत भाजपा का लक्ष्य प्रदेश के पचास लाख घरों पर भाजपा का झंडा लगाने का है। इसमें पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे।

3/4

अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा इस बार भी 2014 की तरह ही प्रदर्शन करेगी और प्रदेश में 74 सीटों पर जीत हासिल करेगी। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा के मैदान में आने पर उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी भी गठबंधन या किसी के आने से कोई असर नहीं पड़ता प्रधानमंत्री मोदी के किए गए विकास कार्यों को ध्यान में रखकर जनता एक बार फिर भाजपा को समर्थन देगी। अभियान के तहत यूपी के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने लोगों के घरों में जाकर स्टीकर लगाया।

4/4

अभियान के तहत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने न्यू हैदराबाद कॉलोनी स्थित अपने आवास और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयाग स्थित अपने आवास पर झंडा व स्टीकर लगाए। बीजेपी प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि घरों की छत पर पार्टी का झंडा लगाकर अपनी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.