लखनऊ

भाजपा ने घोषित की प्रत्याशियों की 21वीं सूची, यूपी की सात सीटों से उतारे उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 7 और सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है

लखनऊApr 15, 2019 / 04:22 pm

Karishma Lalwani

उत्तर प्रदेश की इन सात सीटों पर भाजपा ने उतारे उम्मीदवार,

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 7 और सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रत्याशियों की लिस्ट में देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। रमापति राम त्रिपाठी जूतम पैजार से चर्चा में आए संतकबीरनगर सांसद शरद त्रिपाठी के पिता हैं। पिछले ही महीने इनका विधायक को जूता मारने का वीडियो वायरल हुआ था। इस बार उनका टिकट काटकर उनकी जगह प्रवीण निषाद को संतकबीर नगर से लोकसभा चुनाव का टिकट दिया गया है। इसके अलावा प्रतापगढ़ से अपना दल (सोनेलाल) पार्टी सदस्य संगम लाल गुप्ता, अम्बेडकर नगर से मुकुट बिहारी, गोरखपुर से भोजपुरी स्टार रवि किशन, भदोही से पूर्व बसपा विधायक रमेश बिंद और जौनपुर से के पी सिंह को प्रत्याशी चुना गया है। भाजपा की तरफ से घोषित यह प्रत्याशियों की 21ंवींं सूची है।
 

बीजेपी उम्मीदवारों की पूरी सूची

नरेंद्र मोदी- वाराणसी

राघव लखनपाल – सहारनपुर

डॉक्टर संजीव बालियान – मुजफ्फरनगर

कुंवर भारतेंद्र सिंह – बिजनौर

कुंवर सर्वेश कुमार – मुरादाबाद
परमेश्वर लाल सैनी – संभल

कुंवर सिंह तंवर – अमरोहा

राजेंद्र अग्रवाल – मेरठ

डॉक्टर सत्यपाल सिंह – बागपत

जनरल विजय कुमार सिंह – गाजियाबाद

डॉक्टर महेश शर्मा – गौतमबुद्ध नगर
सतीश कुमार गौतम- अलीगढ

हेमा मालिनी – मथुरा

एस.पी. सिंह बघेल – आगरा

राजकुमार चाहर फतेहपुर – सीकरी

राजवीर सिंह उर्फ़ राजू भैया – एटा

संघमित्रा मौर्या – बदायूं
धर्मेंद्र कुमार – आंवला

संतोष कुमार गंगवार- बरेली

अरुण सागर – शाहजहांपुर

अजय कुमार मिश्रा – खीरी

राजेश वर्मा – सीतापुर

जयप्रकाश रावत – हरदोई

अशोक रावत – मिश्रिख (एससी)
स्वामी साक्षी जी महाराज – उन्नाव

कौशल किशोर – मोहनलालगंज (एससी)

राजनाथ सिंह – लखनऊ

स्मृति ईरानी – अमेठी

प्रदीप चौधरी – कैराना

डॉक्टर यशवंत – नगीना

भोला सिंह – बुलन्दशहर
राजवीर सिंह बाल्मीकि (दिलेर) – हाथरस

जयाप्रदा- रामपुर

वरुण गाँधी -पीलीभीत

रेखा वर्मा -धौरहरा

मेनका गाँधी -सुल्तानपुर

मुकेश राजपूत- फर्रुखाबाद

रामशंकर कठेरिया -इटावा

सुब्रत पाठक – कन्नौज
सत्यदेव पचौरी – कानपुर नगर

देवेंद्र सिंह भोले – अकबरपुर

भानु प्रताप वर्मा – जालौन

पुष्पेंद्र सिंह चंदेल – हमीरपुर

साध्वी निरंजन – फतेहपुर

विनोद सोनकर – कौशाम्बी

रीता बहुगुणा जोशी – प्रयागराज (इलाहाबाद)
उपेन्द्र रावत – बाराबंकी (एससी)

लल्लू सिंह – फैज़ाबाद

अक्षयवर लाल गौड़ – बहराइच (एससी)

बृजभूषण शरण सिंह – कैसरगंज

दद्दन मिश्रा – श्रावस्ती

कीर्तिवर्धन सिंह – गोंडा

जगदंबिका पाल – डुमरियागंज
हरीश द्विवेदी – बस्ती

पंकज चौधरी – महराजगंज

विजय दुबे – कुशीनगर

कमलेश पासवान – बाँसगाँव (एससी)

रविंद्र कुशवाहा – सलेमपुर

वीरेंद्र सिंह मस्त – बलिया

मनोज सिन्हा – गाजीपुर
महेंद्र नाथ पांडेय – चंदौली

ये भी पढ़ें: अगर करते हैं नाइट शिफ्ट तो इन बातों पर दें ध्यान, नहीं पड़ेगा सेहत पर बुरा असर

ये भी पढ़ें: वोटर्स को एबीसीडी का गणित समझाकर मेनका ने कहा जिसके ज्यादा वोट उसका काम होगा पहले
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.