scriptहाथ में तिरंगा लेकर निकले भाजपाई, शिक्षामित्रों ने सड़क किया जाम, पुलिस से झड़प | BJP celebrates Lephtinenat Vinay Kayastha sacrifices day | Patrika News

हाथ में तिरंगा लेकर निकले भाजपाई, शिक्षामित्रों ने सड़क किया जाम, पुलिस से झड़प

locationलखनऊPublished: Sep 08, 2017 05:53:00 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

लेफ्टीनेंट विनय कायस्था के बलिदान दिवस पर निकाली गई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तिरंगा यात्रा का शिक्षामित्रों ने जमकर विरोध किया।

Bharatiya Janata Party

Bharatiya Janata Party

बलरामपुर. नगर में लेफ्टीनेंट विनय कायस्था के बलिदान दिवस पर निकाली गई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तिरंगा यात्रा का शिक्षामित्रों ने जमकर विरोध किया। नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा को रोकने के प्रयास में शिक्षामित्रों ने सड़क पर *****जाम तक दिया। भाजपाइयों को रोकने लिए शिक्षामित्रों को सड़क पर देखते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में अधिकारियों ने भारी संख्या में पुलिस बल बुलाकर शिक्षामित्रों को बलपूर्वक सड़क से खदेड़ा। इस पर शिक्षामित्र भी भड़क गए। इसको लेकर शिक्षामित्रों और पुलिस के बीच हाथापाई भी हुई।
नगर से सीमा से सटे शक्ति स्मारक संस्थान से बीजेपी सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में हाथ में तिरंगा व बीजेपी का झंडा लिए भाजपाइयों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्थानीय लोगों ने रास्ते में जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। बीजेपी की तिरंगा यात्रा नगर के चीनीमिल, भगवतीगंज, आनंदबाग होते हुए चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंची। यहां कैसरगंज सांसद बृज भूषण शरण सिंह व श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा व गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने शहीद चंद्रशेखर आजाद को माल्र्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। माल्र्यापण के बाद विभिन्न मार्गो से होते हुए तिरंगा यात्रा नगर के वीर विनय चैराहे पर पहुंचा।
कैसरगंज सांसद बृज भूषण शरण सिंह सहित श्रावस्ती सांसद और चारों विधायकों ने 1965 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए देश के वीर सपूत लेफ्टीनेंट विनय कायस्था को माल्र्यापण कर श्रद्धांजलि दी। वीर विनय चैराहे के बाद नगर के तुलसी पार्क में पहुंचकर तिरंगा यात्रा जनसभा में तब्दील हो गई। तुलसी पार्क में बने मंच से बीजेपी के सभी पदाधिकारियों, नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखे। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि हमारी पूरी यात्रा नौजवानों की तरफ से वीर विनय जी को समर्पित है और हम कामना करते हैं कि वे हमारे देश में किसी न किसी रूप में जन्म लें और भारत मां की सेवा करें। सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि देश में परिवर्तन की लहर चल रही है। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। बीजेपी 2019 में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। तिरंगा यात्रा के दौरान अजय सिंह पिंकू, चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, विजय गुप्ता, सौरभ पाण्डेय, प्रदीप सिंह, शत्रुघ्न लाल सोनकर, विकास दीप मोदनवाल, अंकुर चौहान, अंकित चौहान, आकाश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो