लखनऊ

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारियों की एक और सूची की जारी, इस केंद्रीय मंत्री को दी यूपी की जिम्मेदारी

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ राज्यों के चुनाव प्रभारियों व उप प्रभारियों का ऐलान किया है।

लखनऊJan 05, 2019 / 09:41 pm

Abhishek Gupta

2019 election

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी। हाल ही में भाजपा ने 18 राज्यों में चुनाव प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त किए थे। वहीं आज फिर एक और सूची जारी हुई है जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ राज्यों के चुनाव प्रभारियों व उप प्रभारियों का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, सपा महासचिव ने दिया बयान

शनिवार को जारी हुई सूची में भाजपा ने तमिलनाडू, पांडिचेरी, अंडमान-निकोबार, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में प्रभारी और उप प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसमें केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले गोवर्धन झड़फिया को भी यूपी का चुनाव प्रभारी बनाया गया था वहीं नरोत्तम मिश्रा का सह-प्रभारी बनाया गया था।
ये भी पढ़ें- HAL पर पहली बार आई बहुत बड़ी मुसीबत, लेना पड़ गया इतने हजार करोड़ रुपए का उधार

कौन है जगत प्रसाद नड्डा-

जगत प्रकाश नड्डा भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। जगत प्रकाश नड्डा का ताल्लुक भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य से है। वहां की राजनीति में वह अब भी सक्रिय हैं। अपनी काबिलियत के दम पर जगत प्रकार नड्डा ने आज बीजेपी पार्टी में अपना एक ऊंचा कद बनाया है। वह वर्तमान में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.