scriptभाजपा की सभी जिलों की समितियां घोषित, लिस्ट में इनकी बड़ी भागीदारी | bjp district committees officials declared | Patrika News

भाजपा की सभी जिलों की समितियां घोषित, लिस्ट में इनकी बड़ी भागीदारी

locationलखनऊPublished: Feb 16, 2020 03:41:13 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

जिला प्रभारियों की रिपोर्ट और उनकी सूची के आधार पर ही समितियों का गठन किया गया है

bjp district committees

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में 98 जिला व महानगर इकाइयां गठित कर रखी हैं, जिनके पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है।

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी ने सभी जिलों में समितियां घोषित कर दी हैं। इनमें पिछड़ों, अनुसूचित जाति के साथ महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।जिला समितियों में 30 प्रतिशत महिलाओं को भागीदारी दी गई है। जिलों के स्थानीय समीकरणों के अनुसार समितियों में 40-50 प्रतिशत पिछड़ों को हिस्सेदारी दी गई है। हर जिले में 21 पदाधिकारी बनाए गए हैं। इनमें आठ उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 1 महामंत्री (संगठन), 8 मंत्री और 1 कोषाध्यक्ष शामिल है। सांगठनिक ढांचे के लिहाज से भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में 98 जिला व महानगर इकाइयां गठित कर रखी हैं, जिनके पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है।
जिला प्रभारियों की रिपोर्ट और उनकी सूची के आधार पर ही समितियों का गठन किया गया है। ज्यादातर जिलों में सदस्यों की भी घोषणा कर दी गई है। जहां नहीं हुई है, जल्द ही वहां भी सदस्यों की संख्या घोषित कर दी जाएगी। भाजपा के संविधान के मुताबिक, लोकसभा की 21 सीटों से ज्यादा होने के कारण उत्तर प्रदेश श्रेणी तीन में आता है। इस कारण यहां के जिला समितियां 90 सदस्यीय बननी है। इनमें कम से कम 30 महिलाएं होना जरूरी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो