लखनऊ

भाजपा ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

लोकतंत्र सेनानियों द्वारा किये गए संघर्ष को प्रणाम करता है।

लखनऊJun 25, 2019 / 06:27 pm

Ritesh Singh

भाजपा ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा कैसरबाग कार्यालय पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि लखनऊ महानगर क्षेत्र में निवास करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को आमंत्रित कर लोकसभा संयोजक जयपाल सिंह एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदुम्न द्वारा महानगर कार्यालय कैसरबाग में पुष्प एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। भाजपा महानगर लोकतंत्र सेनानी सम्मान कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री अंजनी श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
लोकतंत्र सेनानियों ने अपने संबोधन में संस्मरणों को साझा किया और ‘‘मिटाने माता का सब क्लेश, हृदय में लिए अमर संदेश। नया युग करना है निर्माण, पुरानी नींव नया निर्माण।।’’ गीत भी प्रस्तुत किये। सम्मानित होने वाले लोकतंत्र सेनानियों में प्रमुख रूप से भारत दीक्षित, राजेन्द्र तिवारी, रमाशंकर त्रिपाठी, सुभाष आनंद, रामकिशोर शर्मा, जितेन्द्र कुमार, डॉ. संतोष बाजपेई, पान गिरि, राकेश स्वरूप निगम, जयदेव अहूजा, गणेश चन्द्र राय, अजीत कुमार सिंह, हरी श्याम रस्तोगी, केदार नाथ श्रीवास्तव, अशोक कुमार शर्मा, मधुकर मिश्रा, देवी दीन पाल, दिनेश प्रताप सिंह एवं अजय सिंह रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा संयोजक पूर्व अवध क्षेत्र अध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा कि आप सब ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने जीवन के 19 माह जेल में बिताए, बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानियों ने तत्कालीन
कांग्रेस सरकार का दंश एवं प्रताड़ना सहकर लोकतंत्र को बचाने में अपना योगदान दिया। आपके संघर्ष और कष्टों को शब्दों में बयाँ नहीं किया जा सकता। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोकतंत्र
सेनानियों द्वारा किये गए संघर्ष को प्रणाम करता है।
इस अवसर पर महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, राम अवतार कन्नौजिया, अंजनी श्रीवास्तव, कार्यालय मंत्री पी.एन. सिंह, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी खुर्शीद आलम, दीपू शुक्ला, अंकित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Home / Lucknow / भाजपा ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.