BJP-SP: सपा के लिए भस्मासुर बनती जा रही भाजपा, हारे हुए किले मजबूत करने में जुटी
लखनऊPublished: Jul 25, 2023 01:42:51 pm
सपा के पूर्व मंत्रियों, सांसदों, विधायकों को बड़ी तादात में पार्टी में शामिल करके भाजपा ने सपा की बेचैनी बढ़ा दी है। यहां तक कि अखिलेश यादव को दो हजार के नोटो की याद आ गई। लोकसभा चुनाव के पहले ही मनोवैज्ञानिक तौर पर सपा को पराजित करने का भाजपाई सेक्रेट प्लान क्या है।


सपा को पराजित करने का भाजपाई सेक्रेट प्लान क्या है।
BJP SP: साल 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा यूपी में 14 सीटों पर हार गई थी। लेकिन अब 80 के 80 सीटों पर जीतने का दावा करने वाली पार्टी विरोधियों के खेमें में सेंध लगा चुकी है। लोकसभा चुनाव के पहलेे ही सपा, बसपा की मनोवैज्ञानिक पराजय की स्थिति बना दे रही है, जिससे जनता में भी भाजपा के अपराजेय होने का संदेश जा रहा है। पार्टी ने उन 14 लोक सभा क्षेत्रों पर अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है जहां उसे पराजय मिला है। इसके लिए नेताओं की वापसी से लेकर जातिय समीकरणों को साधने और संगठन में फेरबदल सबकुछ किया जा रहा है।