scriptबसपा को एक और बड़ा झटका, दो पूर्व विधायक समेत छह ने थामा भाजपा का दामन | BJP joins Two former MLAs including six Bsp leader Hindi News | Patrika News

बसपा को एक और बड़ा झटका, दो पूर्व विधायक समेत छह ने थामा भाजपा का दामन

locationलखनऊPublished: Oct 15, 2017 06:06:58 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ दौरे के वक्त सपा से बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह और बसपा से जयवीर सिंह ने बीजेपी का दामन थामा था।

 BJP

BJP

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को रविवार को एक और तगड़ा झटका लगा। दरअसल, पार्टी पूर्व विधायक समेत छह नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने रविवार को बसपा के तीन पूर्व विधायक के साथ ही एक जिला पंचायत अध्यक्ष सहित दो सामाजिक कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कराया।
भाजपा ज्वॉइन करने वाले नेताओं में बसपा से जलालाबाद से दो बार विधायक रहे नीरज मौर्य, करछना से विधायक रहे दीपक पटेल, पूर्व विधायक गुरुप्रसाद मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसरी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रज्ञा शर्मा और यूथ अध्यक्ष नैनी गौतम शामिल हैं। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। मालूम हो कि 29 जुलाई को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ दौरे के वक्त सपा से बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह और बसपा से जयवीर सिंह ने बीजेपी का दामन थामा था।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि सामाजिक जीवन में अच्छा कार्य करने वाले लोगों, जिन्होंने अपनी सक्रियता से समाज में अपना स्थान बनाया तथा जिनकी छवि साफ सुथरी है तथा भाजपा नेतृत्व व संगठन को मजबूत करने के प्रति संकल्प व्यक्त करते हंै, पार्टी उन्हें परिवार के सदस्य के रूप में शामिल कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी महामंत्री अशोक कटारिया तथा प्रदेश मंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला इस कार्य का समन्वय कर रहे हंै। उन्होंने यह भी कहा कि नगरीय निकाय चुनाव पार्टी मतों से विजय श्री हासिल करें, इसके प्रति पार्टी पूरी तरह से सचेत है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने बसपा से दो बार शाहजहांपुर की जलालाबाद विधानसभा सीट से विधायक रहे नीरज मोर्य को सदस्यता पार्टी की दिलाई। इनके साथ 101 लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनके अलावा इलाहाबाद यमुनापार विधानसभा सीट के पूर्व विधायक बसपा दीपक पटेल और उनकी मां केशरी देवी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्रदेश कार्यालय लखनऊ में ग्रहण की। केसरी देवी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चार बार इलाहाबाद से रही हैं। वहंी, दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री महिला कल्याण भी रह चुकी हंै। इसके साथ ही इलाहाबाद से पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इसके अलावा बसपा लखनऊ इकाई के 14 पदधिकरियों ने भी भाजपा ज्वाइन किया। नोएडा की सामाजिक कार्यकर्ता प्रज्ञा शर्मा और मानवाधिकार आयोग की यूथ अध्यक्ष नोएडा की नई नैनी गोतम ने भी रविवार को भाजपा का दामन था। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, प्रदेश सह मीडिया सम्पर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो