लखनऊ

भाजपा महिला नेता की मौत, पार्टी में शोक की लहर, मचा हड़कंप

भाजपा महिला नेता की मौत, पार्टी में शोक की लहर, मचा हड़कंप

लखनऊNov 14, 2019 / 11:19 am

Ruchi Sharma

भाजपा महिला नेता की मौत, पार्टी में शोक की लहर, मचा हड़कंप

लखनऊ. जिले में डेंगू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। दो बच्चियों, एक बच्चे समेत छह और लोगों की डेंगू से मौत हो गई। वहीं कई दिनों से डेंगू से जूझ रही भाजपा महिला मोर्चा की महानगर मंत्री रमा शुक्ला (35) ने बुधवार को दम तोड़ दिया। इस खबर से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। वह 8 नवंबर से पीजीआई में भर्ती थीं, हालांकि सीएमओ दफ्तर ने अभी तक डेंगू से मौत की पुष्टि नहीं की है। अफसरों का कहना है कि डेथ ऑडिट के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।
वहीं आलमबाग निवासी रमा शुक्ला दो हफ्ते से बुखार से पीड़ित थीं। परिवारीजनों के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने पर पिछले मंगलवार उन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां हालत में सुधार न होने पर अजंता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, लेकिन वहां भी आराम नहीं हुआ। इसके बाद 8 नवंबर को पीजीआई में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को रमा ने दम तोड़ दिया। उनके दो बेटे हैं। एक 15 साल का है तो दूसरा आठ साल का। अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ने रमा शुक्ला की मौत पर दुख जताया और श्रद्धांजलि दी। आलमबाग स्थित कार्यालय परिसर में अध्यक्ष सीपी अवस्थी ने बताया कि रमा अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की उपमहामंत्री थीं।
सीएमओ रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में अब तक डेंगू से छह लोगों की मौत हुई है। इनमें तीन मरीज फैजुल्लागंज के हैं। इसके बावजूद फैजुल्लागंज में सफाई, फॉगिंग और ऐंटी लार्वा रसायन के छिड़काव में लापरवाही हो रही है। जानकारी के मुताबिक, शहर में कुल 60 टीमें ऐंटी लार्वा का छिड़काव कर रही है, लेकिन इनमें से सिर्फ दो टीमें फैजुल्लागंज में काम कर रही हैं। इस बारे में पूछने पर एसीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि फैजुल्लागंज में एक टीम अतिरिक्त लगाई गई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.