scriptसंगठन के कार्यक्रम बूथ तक हम पहुंचाने हैं: सुनील बंसल | BJP leader sunil bansal plans for karykartas | Patrika News

संगठन के कार्यक्रम बूथ तक हम पहुंचाने हैं: सुनील बंसल

locationलखनऊPublished: Jan 04, 2019 07:48:16 pm

Submitted by:

Prashant Srivastava

संगठन के कार्यक्रम बूथ तक हम पहुंचाने हैं: सुनील बंसल

bjp

bjp

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सत्ता में होने के कारण जनता के प्रति हमारी भूमिकाएं बदली है। पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि वह केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के साथ-साथ संगठन के कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने में अपनी भूमिका का निर्वाहन करें। पार्टी के पक्ष में जनता तक कैसे अपना संवाद संपर्क स्थापित करें। ताकि पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत हो। यह हम सभी की जिम्मेदारी है। बूथ समितियों के पुनर्गठन पर जोर देकर आगामी पार्टी नेतृत्व द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय स्तर के अभियानों की समीक्षा कर बूथ स्तर पर तीन चरणों में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। जिला पदाधिकारियों व क्षेत्रीय पदाधिकारियों कोे मंडल व बूथ स्तर पर प्रयास करना चाहिए।
प्रवास कर बैठक आयोजित करके संगठन के हर कार्यक्रम और सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। पार्टी के निष्ठावान व देवतुल्य कार्यकर्ताओं को विपक्ष की नकारात्मक राजनीति में फसने की जरूरत नहीं है। आपको पूरी सजगता के साथ पार्टी व सरकार का पक्ष रखना है। सुनील बंसल ने फिरोजाबाद में ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक में उक्त विचार व्यक्त किये।
प्रदेश महामंत्री व ब्रज क्षेत्र के प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सजगता व निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर विजय अभियान का सही भागीदार बना जा सकता है। केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के एंजेडे पर आगे बढ़ रही है। अपनी अभी तक की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेतु का कार्य करे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री मा0 भवानी सिंह जी ने पार्टी से जुड़ी हुई आगामी कार्य योजनाओं पर और कहां कि संगठन और सरकार एक ही सिक्के के दो पहलू है। इसलिए सरकार की योजनाओं और संगठन के कार्यों का संयोजन बनाकर मजबूती के साथ कार्य करना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो