scriptभाजपा की बैठक में कर दिया बड़ा ऐलान, राधा मोहन, सुनील बंसल सब थे मौजूद | BJP leaders announced a big deal, party election from September 1 | Patrika News

भाजपा की बैठक में कर दिया बड़ा ऐलान, राधा मोहन, सुनील बंसल सब थे मौजूद

locationलखनऊPublished: Aug 17, 2019 08:44:24 pm

Submitted by:

Anil Ankur

 
1 सितम्बर से संगठन चुनाव प्रारम्भ

BJP leaders announced a big deal, party election from September 1

BJP leaders announced a big deal, party election from September 1

लखनऊ. विश्व में सबसे अधिक सदस्यों की पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता संगठन पर्व के अन्र्तगत प्रदेश सदस्यता तथा आगामी संगठन के चुनावों के दृष्टिगत आज प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक तत्पश्चात् राष्ट्रीय संगठन चुनाव के प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सदस्यता प्रमुख तथा जिलों के चुनाव अधिकारियों की एक कार्यशाला हुई।

राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधा मोहन ने अपने सम्बोधन में कहा आज लखनऊ में देश की पहली कार्यशाला हो रही है। उत्तर प्रदेश ने अच्छी रणनीति पर कार्य करते हुए देश में सर्वाधिक सदस्यता करायी है। एक कार्यकता के रूप में कार्य करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और कुशल संगठक के रूप में सुनील बंसल जैसे महामंत्री संगठन ने आपके प्रदेश को पूरे भारत में अग्रणी रखा है यह गौरव की बात है। 15 दिसम्बर तक राज्यों के चुनाव पूरा करने का लक्ष्य है। उसके उपरान्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।
प्रदेश में अब तक लगभग 1 करोड़ 55 लाख पार्टी के सदस्य बन चुके हैं, जिसमें 54 लाख नए सदस्य हैं। चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए भाजपा बूथ से लेकर राष्ट्रीय चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से कराती है। 20 प्रतिशत से अधिक सदस्यता के लक्ष्य के साथ हम सदस्यता कराते है तथा हर समिति में लगभग 40 प्रतिशत नए सदस्य के चुनाव के साथ-2 नए नेतृत्व को पहचान मिलती है। हम एक चुनौती के रूप में संगठन का निर्माण करते है।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा आशुतोष टण्डन के रूप में एक कुशल संगठक प्रदेश भाजपा को चुनाव अधिकारी के रूप में मिला है। हम यह संगठन चुनाव 2022 के विधानसभा चुनाव को दृष्टि में रखते हुए करायेगें। अच्छे कार्यकर्ताओं को हमें आगे लाना चाहिए। नए और पुराने कार्यकर्ताओं के संगम से यह पार्टी मोदी जी एवं अमित शाह जी की तपस्या और योगी आदित्यनाथ के कठोर परिश्रम से नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। यह पार्टी डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, राजमाता सिंधिया, अटल बिहारी वाजपेयी, कुशाभाई ठाकरे जैसे महापुरूषो के मार्ग दर्शन एवं कठोर परिश्रम से खड़ी हुई है। पार्टी के विस्तार के लिए हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी कई पीढ़ी खपा दी है। यह तपस्वी पार्टी है। हर कार्यकर्ता का सम्मान है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा इस बार शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र में होने वाले एमएलसी का चुनाव लडेगी।
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने संगठन की कार्यवाही एवं आगामी कार्ययोजना के बारे में मार्ग निर्देषित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे अधिक सदस्यता करने वाला प्रदेश है। प्रदेश के 50 लाख नए सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ सदस्यता करते हुए अभी तक लगभग 54 लाख नए सदस्य बन चुके है। नए व पुराने सदस्यों को अगर जोड़ा जाये तो अब तक 1 करोड़ 54 लाख 87 हजार सदस्य बन चुके है। उन्होंने कहा कि सदस्तया की अन्तिम तिथि 20 अगस्त हैं न्यूनतम 50 सदस्य बनानें वाले ही सक्रिय सदस्य हो सकेगें। 4 दिन अभी सदस्यता के लिए शेष बचे है। इसमें 60 लाख तक नए सदस्य बनने का अनुमान है। नई और पुरानी सदस्यता को मिलाकर लगभग 1 करोड़ 70 लाख की सदस्यता का अनुमान है। प्राथमिक सदस्यता का सत्यापन 16 से 25 अगस्त तक, सक्रिय सदस्यता का सत्यापन 26 से 31 अगस्त तक होगा। 72 जिलों में सदस्यता का सत्यापन कार्य शुरू हो चुका है।
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बताया कि 1 सितम्बर से सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। जिसमें 11 सितम्बर को बूथ, 11 अक्टूबर को मण्डल, 11 नवम्बर को जिला। इन तरीखों से 15 दिनों में प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया पूरी करते हुए 5 दिनों में बूथ, 2 दिनों में मण्डल, 1 दिन में जिले के चुनाव होगें। इस प्रकार भाजपा के कुल 94 जिले, 1920 मण्डल, 1 लाख 63 हजार बूथ के चुनाव होंगें। आगे जानकारी देते हुए बताया कि 4 श्रेणी में बूथों का चुनाव होगा जहां 50 सदस्य से कम होगें वहां की बूथ समिति 12 सदस्यों की होगी। जहां 50-150 सदस्य होगें वहां 18 की बूथ सदस्यों की समिति होगी। 150 से 300 के बीच 24 सदस्यों की समिति, जहां 300 से अधिक सदस्य होगें वहां 30 सदस्यों की समिति बनेगी। श्री बंसल ने कहा कि पूरे भारत में सर्वाधिक सदस्यता उत्तर प्रदेश से हुई है, साथ ही पूरे भारत में प्रतिशत के आधार पर देखा जाय तो सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में सदस्यता हुई है। पूरे प्रदेश में प्रशिक्षण के 99 सत्र हुए हैं।
प्रदेश पदाधिकारी बैठक में परिसीमन समिति भी घोषित हुई है। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में संासद विजय पाल तोमर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक एवं अरूणकान्त त्रिपाठी 22 अगस्त तक प्रदेश के सभी मण्डलों व सेक्टरों का परिसीमन कर घोषित करेगें। बैठक में आज सभी जिलों के चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारी की घोषणा हुई। 25 से 31 अगस्त तक सभी जिलों की बैठकें होंगी। 1 से 5 सितम्बर तक सभी मण्डलों में बैंठके होंगी।
प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टण्डन ने बताया कि भाजपा में ही केवल आन्तरिक लोकतंत्र सौहार्द पूर्ण ढ़ंग से दायित्व का निर्धारण करता है और निर्वाहन करता है। केन्द्रीय चुनाव अधिकारी राधा मोहन सिंह जी पूर्व सदस्यता प्रमुख, पूर्व अनुशासन समिति के अध्यक्ष तथा केन्द्र सरकार में मंत्री रह चुके है।
कार्यक्रम में सह चुनाव अधिकारी वाई.पी. सिंह त्रयंबक त्रिपाठी, सभी प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो