28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी की दूसरी लिस्ट तैयार! मेनका गांधी, वरुण सहित बृजभूषण का कंफर्म हुआ टिकट, ये दिग्गज यहां से ठोकेंगे चुनावी ताल

BJP Loksabha Candidates: बीजेपी की पहली लिस्ट में सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी, पीलीभीत सांसद वरुण गांधी और कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह का नाम ना होने से चर्चाओं का बाजार गरम है। ऐसे में ये सभी दिग्गज बीजेपी की दूसरी लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 12 Mar 2024, 4:36 PM IST

BJP Loksabha Candidates second list ready Manika gandhi Varun Brijbhushan contest election

Manika Gandhi, Varun Gandhi And Brij Bhushan Sharan Singh

BJP Loksabha Candidates: लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। कभी भी चुनावी तारीखों की घोषणा हो सकती है। इसी कड़ी में सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों पर मंथन कर रही है। बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कर दी है। बीजेपी ने यूपी के 51 लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। हालांकि, बाकी सीटों पर उम्मीदवारों का मंथन जारी है।

उत्तर प्रदेश में एनडीए (NDA) के तहत राष्ट्रीय लोक दल (RLD), अपना दल एस (Apna Dal(S)), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) और निषाद पार्टी (Nishad Party) के साथ मिलकर बीजपी (BJP) चुनावी मैदान में उतर रही है। गठबंधन के तहत सुभासपा और रालोद ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। रालोद ने दो और सुभासपा ने 1 सीट पर अपने नाम का ऐलान किया है।

वहीं, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद को भाजपा के टिकट पर एक बार फिर चुनावी मैदान से उतरा गया है। इसके अलावा अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल को गठबंधन के तहत दो सीटें मिल सकती हैं। मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज से पार्टी अपने उम्मीदवार के नाम का घोषणा कर सकती है।

यह भी पढ़ें: कागजों में सिमटी महिला सुरक्षा, छेड़खानी से परेशान होकर 1 महीने में तीन युवतियों ने लगाई फांसी


बीजेपी की पहली पहली लिस्ट में सुल्तानपुर मेनका गांधी (Maneka Gandhi), पीलीभीत सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) और कैसरगंज सासंद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) का नाम ना होने से चर्चाओं का बाजार गरम है। इसके साथ ये कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी इन नेताओं का टिकट सकती है। हालांकि, सोमवार शाम को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक एक बार फिर हुई। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर हो रही इस बैठक में पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह समेत पार्टी के दिग्गज नेता शामिल रहे।

इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट कभी भी जारी सकती है। इसके साथ ही कैसरगंज, सुल्तानपुर और पीलीभीत लोकसभा से कौन बीजेपी की तरफ उम्मीदवार होगा। इस पर भी मोहर लग जाएगी।