scriptBJP made Tariq Mansoor the National Vice President | BJP News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति को भाजपा ने बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जानें समीकरण | Patrika News

BJP News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति को भाजपा ने बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जानें समीकरण

locationलखनऊPublished: Jul 30, 2023 11:27:02 am

Submitted by:

Markandey Pandey

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से घोषित किए गए टीम में उत्तर प्रदेश से कुल 8 लोगों को स्थान दिया गया है। जिसमें सबसे अधिक चौंकाने वाला नाम अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति का है। हैरानी तब भी हुई थी जब उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भाजपा ने उनको अपना सदस्य बनाया था।

tareek_mansoor.jpg
भाजपा ने तारीक मंसूर को राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया।

पसमांदा मुसलमानों का मिलेगा वोट


भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि उसकी कल्याणकारी योजनाओं का सबसे अधिक फायदा पसमांदा मुसलमानों को मिलता है लेकिन विभिन्न कारणों से पसमांदा मुस्लिम पार्टी से दूर हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी पसमांदा मुस्लिमों को पार्टी से जुड़ने के लिए तरह-तरह की कवायद कर रही है जिसमें पसमांदा मुस्लिम यात्रा निकालने की भी चर्चा की जा रही है।

कौन है अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति


उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भाजपा के सदस्य अलीगढ़ निवासी तारीक मनसूर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति रहे हैं। बताया जाता है कि इनके पिता भी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रह चुके हैं। मेडिकल की पढ़ाई करने वाले तारीक मंसूर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर हुए उसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति बनाए गए। तारीक मंसूर कुरैशी है और मुसलमानों के पसमांदा समाज से आते हैं।

विवादों में रहे हैं कुरेशी


साल 2019 में जब देशभर में सीएए और एनआरसी कानून के खिलाफ आंदोलन चल रहा था और इस आंदोलन का नेतृत्व कम्युनिस्ट नेता कर रहे थे जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज हिस्सा ले रहा था। उस आंदोलन से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी भी अछूता नहीं था। यूनिवर्सिटी के छात्र जब आंदोलन कर रहे थे तब कुरैशी ने पुलिस बुला लिया था और बताया जाता है कि पहली बार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पुलिस ने प्रवेश किया था। उस समय ही तारिक मनसूर चर्चा में आ गए थे। कुलपति के रूप में उनका कार्यकाल साल 2022 में समाप्त हो रहा था लेकिन केंद्र सरकार ने उनका कार्य विस्तार करते हुए साल 2023 कर दिया। इसके बाद उनका नाम जब उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए चर्चा में आया तो उन्होंने कुलपति पद से इस्तीफा दे दिया।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.