scriptभाजपा को झटका, सैकड़ों नेताओं ने पार्टी छोड़ थामा सपा का दामन | BJP many leaders join akhilesh samajwadi party | Patrika News

भाजपा को झटका, सैकड़ों नेताओं ने पार्टी छोड़ थामा सपा का दामन

locationलखनऊPublished: Mar 19, 2019 08:53:37 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

2019 चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को झटका देते हुए कई नेताओं की पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई.

Samajwadi party

Samajwadi Party

लखनऊ. 2019 चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को झटका देते हुए कई नेताओं की पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए सैकड़ों लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की उपस्थिति में भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
ये भी पढ़ें- मायावती पर टिप्पणी करने वाले भाजपा विधायक को अखिलेश यादव ने दिया जवाब, दिया यह बयान

यह नेता हुए शामिल-

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने जानकारी देेते हुए बताया कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में सुन्दर लाल कुरील पूर्व विधायक, सूरज सैनी अध्यक्ष भागीरथ आर्मी, एस.पी. सिंह नंद राष्ट्रीय अध्यक्ष सेन समाज, सुनैना कुशवाहा, महेन्द्र मौर्य, पृथ्वीराज शाक्य, अखिलेश मौर्य, विवेक कुशवाहा, शिवा मौर्य, राम प्रताप मौर्य, जयशंकर यादव, राम किंकर मिश्रा सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश सचिवालय, डाॅ0 राजेश राम सेवानिवृत्त वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, रन विजय यादव, मो0 दानिश आजमी, आजाद अली, साबिर खान और लक्ष्मीनारायण दोहरे सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक हैं।
ये भी पढ़ें- प्रत्याशियों की सूची के बीच अखिलेश यादव ने सपा-बसपा गठबंधन के लिए जारी किया संयुक्त लोगो, यह रखा नारा

इस अवसर पर पूर्व मंत्री आर. के. चौधरी, विधान परिषद सदस्य अरविन्द कुमार सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य, कमाल अहमद खान भी उपस्थिति रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो