भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर एक युवती के साथ रेप और फिर उसके पिता की हत्या का मुकदमा लिखा गया था। इस मुकदमे के लिखे जाने के बाद जब विवाद हुआ तो सरकार ने पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। सीबीआई जांच के दौरान ही आरोपिता के पिता जो उन्नाव जेल में बंद थे उनकी हत्या कर दी गई। इस हत्या के षडय़ंत्र का आरोप भी कुलदीप सिंह सेंगर और उनके भाई पर लगा। सीबीआई ने पहले उनके भाई को गिरफ्तार किया और बाद मे कुलदीप सिंह को भी अरेस्ट कर लिया।