scriptभाजपा सदस्यता अभियान 2019 का शुभारम्भ, लोगों को इस नम्बर के जरिए बनाया जा रहा पार्टी का सदस्य | BJP membership campaign 2019 Start in UP | Patrika News

भाजपा सदस्यता अभियान 2019 का शुभारम्भ, लोगों को इस नम्बर के जरिए बनाया जा रहा पार्टी का सदस्य

locationलखनऊPublished: Jul 06, 2019 10:15:32 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के सदस्यता अभियान 2019 का शुभारम्भ विश्वेश्वरैया सभागार में हुआ।

BJP membership campaign 2019 Start in UP

भाजपा सदस्यता अभियान 2019 का शुभारम्भ, लोगों को इस नम्बर के जरिए बनाया जा रहा पार्टी का सदस्य

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के सदस्यता अभियान 2019 का शुभारम्भ विश्वेश्वरैया सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सदस्यता प्रमुख जे.पी.एस. राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बल पर हर वह लक्ष्य पा लेती है जो संगठन अपेक्षा करता है। भारतीय जनता पार्टी की 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार ने ‘‘सबका साथ सबका विकास’’ का नारा देकर सबके लिये कार्य किये उसी का परिणाम रहा कि हम 2019 में 2014 से भी ज्यादा सीटें पाने में पार्टी कामयाब रही और उत्तर प्रदेश में भी गठबंधन को करारी मात देकर हम 64 सीटें जीतने में कामयाब रहें। उसका कारण हमारा नेतृत्व एवं जी जान से से लग जाने वाला भारतीय जनता पार्टी का कर्मठ एवं मेहनती कार्यकर्ता है।

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पार्टी सदस्यता अभियान 2019 का शुभारम्भ किया है और पार्टी ने पिछली बार की अपेक्षा इस बार कम से कम 20 प्रतिशत ज्यादा नये सदस्यों को बनाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान को ‘‘सर्वव्यारी एवं सर्वस्पर्शी’’ बनाना है, कोई समाज, कोई क्षेत्र अछूता नहीं रखना है। इसके साथ-साथ पटरी, रेहड़ी, सब्जी दुकानदार, कुली, मजदूर सभी के बीच में जाना है और उन्हे भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है।

प्रदेश महामंत्री महानगर प्रभारी विद्यासागर सोनकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नया भारत बनाने के प्रधानमंत्री के आवाह्न पर कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास जीतने की बात कही है। हम सब कार्यकर्ता इस मंत्र के आधार पर सबके बीच जायें और सभी समाज के लोगों का विश्वास हासिल कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनायें। इससे पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने अपना स्वागत सम्बोधन देते हुये कहा कि महानगर के कार्यकर्ताओं ने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है और इस अभियान में भी अपने निर्धारित लक्ष्य के ऊपर पहुचेंगे ऐसा हमे विश्वास है एवं सांसद कौशल किशोर ने सम्बोधित करते हुये नरेन्द्र मोदी सरकार के विकास कार्यों की चर्चा की।

महानगर अध्यक्ष ने लोगों को दिलाई सदस्यता

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने जे.पी.एस. राठौर का जिला अध्यक्ष राम निवास यादव ने विद्यासागर सोनकर का नगर महामंत्री, महानगर सदस्यता प्रमुख पुष्कर शुक्ला एवं जिला सदस्यता प्रमुख विजय प्रताप सिंह ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। जे.पी.एस. राठौर, विद्यासागर सोनकर, मुकेश शर्मा, रामनिवास यादव ने 8980808080 सदस्यता टोल फ्री नम्बर डायल कर सर्व प्रथम कुली रामवली यादव, राम उजागर लोधी, बीरबल चैधरी, वसीम मोहम्मद, नरसिंह यादव, जमील अहमद, दीपक कुमार एवं सब्जी विक्रेता पिंटू सोनकर, बब्लू यादव, आफताब, असफाक खां, सलमान परवेज, सिराज्जुद्दीन को तथा सर्व समाज में श्रीराम चैधरी, विजय किशोर धानुक, हरीलाल, जगदीश अटल बाल्मीकि, राजकुमार बाल्मीकि, सविता कुमारी बाल्मीकि, अखिलेश बहादुर, भोलानाथ, शिव प्रसाद, हरी प्रसाद को सदस्यता दिलायी। अंत में सभागार में मौजूद बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। अंत में जिला अध्यक्ष राम निवास यादव ने धन्यवाद दिया।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सुरेश श्रीवास्तव, डा. नीरज बोरा, अविनाश त्रिवेदी, जयदेवी कौशल, युवा नेता नीरज सिंह, प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, संगठन मंत्री अशोक तिवारी, शिव कुमार पाठक, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, महानगर सदस्यता प्रमुख पुष्कर शुक्ला, जिला सदस्यता प्रमुख विजय प्रताप सिंह, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी संचालन कर रहे अंजनी श्रीवास्तव, राम अवतार कनौजिया, जिला महामंत्री अवधेश प्रताप सिंह, दीपचन्द्र गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, राजेन्द्र तिवारी, अरूणकांत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो