scriptबलिया जिले के भाजपा विधायक ने अखिलेश यादव को दी चुनौती, क्या एक लाख वोटों से हार सकते हैं अखिलेश यादव | BJP MLA challenged to akhilesh yadav for fight on beriya vidhansabha s | Patrika News

बलिया जिले के भाजपा विधायक ने अखिलेश यादव को दी चुनौती, क्या एक लाख वोटों से हार सकते हैं अखिलेश यादव

locationलखनऊPublished: Dec 02, 2021 09:57:17 am

Submitted by:

Prashant Mishra

विधायक ने जिला मुख्यालय पर आयोजित भाजपा किसान मोर्चा ट्रैक्टर रैली के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव को चुनौती दी है कि वह बलिया जिले के बेरिया सीट से अखिलेश यादव को एख लाख वोटों से हरा देंगे। इस दौरान भाजपा विधायक ने कहा कि अगर वह इस सीट पर अखिलेश यादव को एक लाख वोटों से नहीं हरा पाएंगे तो वह राजनीति से संयास ले लेंगे।

akhilesh.jpeg
लखनऊ. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी की आमने सामने की लड़ाई मानी जा रही है। दोनों पार्टी के नेता एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप के साथ चुनौतियां दे रहे हैं। इस बार बलिया जिले के बेरिया सीट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को चुनौती दी है।
चुनाव लड़ने की दी चुनौती

विधायक ने जिला मुख्यालय पर आयोजित भाजपा किसान मोर्चा ट्रैक्टर रैली के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव को चुनौती दी है कि वह बलिया जिले के बेरिया सीट से अखिलेश यादव को एख लाख वोटों से हरा देंगे। इस दौरान भाजपा विधायक ने कहा कि अगर वह इस सीट पर अखिलेश यादव को एक लाख वोटों से नहीं हरा पाएंगे तो वह राजनीति से संयास ले लेंगे।
विधानसाभा चुनाव को लेकर शुरू हुए दांवपेंच

विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में अभी से दांवपेंच शुरू हो गए हैं। नेताओं के दलबदल के साथ-साथ पार्टियों के गठबंधन हो रहे हैं। किसान की नाराजगी को दूर करने के लिए बीते दिनों भाजपा ने तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया है। ऐसे में किसान नेता राकेश टिकैत उभर कर सामने आए हैं भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के दौरान टिकैत पर भी हमला बोला है। भाजपा द्वारा आयोजित ट्रैक्टर रैली के बाद भाजपा विधायक ने कहा कि टिकैत पेशेवर राजनेता है। इस दौरान विधायक ने आरोप लगाया कि टिकैत फंडिंग की बदौलत ही राजनीति कर रहे हैं वह सपा और बसपा के कहने पर किसान आंदोलन चला रहे हैं।
चन्द्रशेखर ने किया था ऐलान

राजनीतिक चुनौतियों का दौर शुरू हो गया है जहां भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है वहीं इससे पहले भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो