scriptमायावती-मुलायम संग हिट रैली के बाद अखिलेश ने भाजपा को दिया झटका, इस सासंद को दिलाई सपा में सदस्यता | BJP MP joins SP after mulayam mayawati hit rally | Patrika News

मायावती-मुलायम संग हिट रैली के बाद अखिलेश ने भाजपा को दिया झटका, इस सासंद को दिलाई सपा में सदस्यता

locationलखनऊPublished: Apr 19, 2019 06:58:27 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

मैनपुरी में सपा संरक्षक के लिए आयोजित ऐतिहासिक रैली के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेस की.

akhilesh yadav

akhilesh yadav

लखनऊ. मैनपुरी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लिए आयोजित ऐतिहासिक रैली के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेस कर भाजपा को झटका देते हुए मछलीशहर से भाजपा सांसद राम चरित्र निषाद को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। गौरतलब है कि राम चरित्र निषाद का टिकट इस बार भाजपा ने काट दिया था और हाल ही में बसपा से भाजपा में शामिल हुए बीपी सरोज को टिकट दिया था, जिससे आहत होकर सांसद ने सपा का दामन थाम लिया है। वहीं अमरेंद्र निषाद एवं पूर्व विधायक राजमती निषाद भी सपा में शामिल हुए हैं। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने मैनपुरी में हुई रैली पर अपने विचार पेश किए व भाजपा सरकार पर हमला बोला।
ये भी पढ़ें- मोदी के बाद आया सीएम योगी का हमशक्ल, इस हाई प्रोफाइल सीट से कर दिया बड़ा ऐलान

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1119224503391916032?ref_src=twsrc%5Etfw
मायावती-मुलायम एक साथ आए, खुशी हुई-

उन्होंने कहा कि यूपी में हुए दो 2 चरणों के चुनावों में जनता का समर्थन मिला है। महागठबंधन को जनता ने खूब वोट दिए हैं। मायावती-मुलायम के एक साथ आने पर उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस कांड भुलाया जा चुका है। और मायावती-मुलायम साथ में आए इसकी बेहद खुशी है। चुनाव में गठबंधन की बड़ी जीत होगी।
ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा विधायक को तगड़ झटका, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

जनता भाजपा से रहे सावधान-

इसके बाद उन्होंने सीएम योगी व भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएम योगी गोरखपुर में मेट्रो बना कर दिखा दें। अखिलेश ने कहा कि देश की जनता को भाजपा वालों से सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा वाले ध्यान हटाने में माहिर हैं। वहीं उन्होंने भाजपा के झूठे वादों को लेकर कहा कि भाजपा ने कहा था कि बड़े उद्योगपतियों ने यहां इन्वेस्ट किया, जिससे रोजगार बढ़ेगा। वो बताएं कि कहा इन्वेस्ट हुआ है और किसको फायदा हुआ है। पीएम मोदी डिजिटल इंडिया व मेक इन इंडिया के बारे में बताए। आज मोबाईल से करोबार किया जा रहा है। कंपनियां बंद हो रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो