scriptभाजपा सांसद के बेटे ने खुद को साजिशन मरवाई थी गोली, साले ने खोला राज, सामने आई लव मैरिज के बाद की पूरी कहानी | BJP MP Kaushal Kishor Son Ayush fake attack story | Patrika News

भाजपा सांसद के बेटे ने खुद को साजिशन मरवाई थी गोली, साले ने खोला राज, सामने आई लव मैरिज के बाद की पूरी कहानी

locationलखनऊPublished: Mar 03, 2021 04:20:59 pm

भारतीय जनता पार्टी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

भाजपा सांसद के बेटे ने खुद को साजिशन मरवाई थी गोली, साले ने खोला राज, सामने आई लव मैरिज के बाद की कहानी

भाजपा सांसद के बेटे ने खुद को साजिशन मरवाई थी गोली, साले ने खोला राज, सामने आई लव मैरिज के बाद की कहानी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आयुष किशोर ने अपने साले से खुद पर गोली चलवाई थी। पांच लोगों को फंसाने के लिए यह साजिश रची गई थी। पुलिस पूछताछ में आयुष के साले ने इस बात को कबूल किया है। हिरासत में लिए आयुष के साले आदर्श ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। उसने बताया कि भाजपा सांसद के बेटे आयुष ने साजिशन खुद पर गोली चलवाई। आयुष ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। पुलिस कमिश्रनर के मुताबिक आयुष ने अपनी मर्जी से शादी की है। वह सांसद कौशल किशोर से अलग रहता है। उसने कुछ लोगों को फंसाने के लिए अपने साले से खुद पर गोली चलवाई। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
बीजेपी सांसद के बेटे ने खुद रची साजिश

आपको बता दें कि मंगलवार देर रात राजधानी लखनऊ स्थित छठे मिल के पास बदमाशों द्वारा भाजपा सांसद के बेटे आयुष को सीने में गोली मारने की बात सामने आई थी। जिससे वह घायल हो गया। आयुष की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मंगलवार देर रात लगभग 2:30 बजे आयुष को छठे मिल पर गश्त कर रहे पुलिस वालों ने देखा तो उठाकर ट्रामा सेंटर लाए। पता चला कि भाजपा सांसद का बेटा आयुष गाड़ी से निकला था। छठे मिल पर जब उसने गाड़ी रोकी तभी बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से आयुष घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।वहीं घटना की सूचना मिलने पर सांसद कौशल किशोर और पुलिस के आला अधिकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे। जिसके बाद जांच की गई और चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
पिस्टर की गई रिकवर

लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि जिस पिस्टल से गोली चली थी, उसे हमने रिकवर कर लिया है। साले आदर्श ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि सांसद के बेटे ने कहा था कि किसी को फंसाना है। चंदन गुप्ता, मनीष जायसवाल और प्रदीप कुमार सिंह से कोई दुश्मनी थी, इसीलिये इन लोगों को फंसाने के लिए साजिश रची गयी। साजिश के तहत हमला करवाकर उनके खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कराये जाने का प्लान था। वहीं बीजेपी सांसद कौशल किशोर ने इस मामले में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि यह कहा जा रहा है कि जब वारदात हुई तो आयुष का साला-साथ में था। उन्होंने कहा कि आयुष ने लव मैरिज की थी, इसलिए हमने उससे नाता तोड़ दिया था। उसने आत्महत्या की धमकी दी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो