scriptBJP के सांसद, विधायक लगाएंगे 27 हज़ार शक्ति केन्द्रों पर ध्यान, मेगा प्लान की तैयारी | BJP MP MLAs will thousand shakti kendra on world yoga day in up | Patrika News

BJP के सांसद, विधायक लगाएंगे 27 हज़ार शक्ति केन्द्रों पर ध्यान, मेगा प्लान की तैयारी

locationलखनऊPublished: Jun 19, 2022 03:48:59 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

दुनियाभर में योग दिवस एक पर्व के तौर पर मनाया जा रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी इसको लेकर बड़ा क्रेज है। जिसमें उत्तर प्रदेश में भाजपा विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को राज्य भर में अपने सभी 27,000 ‘शक्ति केंद्रों’ पर योग शिविर आयोजित करेगी।
 

Janpad Panchayat Elections

Janpad Panchayat Elections

उत्तर प्रदेश भाजपा ने सभी सांसदों, विधायकों और एमएलसी को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा गया है। भाजपा महासचिव प्रियंका रावत ने कहा, “सभी जन प्रतिनिधियों को संभाग स्तर पर योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कहा गया है, जिसमें पार्टी संगठन संरचना में कुछ बूथ शामिल हैं।”
विधायक सांसदों को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

राज्य नेतृत्व ने सांसदों और विधायकों को भी पार्टी का वोट आधार बढ़ाने पर ध्यान देने को कहा है। जहां एक सांसद को अपने निर्वाचन क्षेत्र में 100 बूथ मजबूत करने के लिए कहा गया है, वहीं एक विधायक को 25 बूथों को मजबूत करने के लिए कहा गया है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य भाजपा इकाई ने 30 मई से 15 जून तक कई कार्यक्रम शुरू किए थे।

भाजपा के लोकसभा और राज्यसभा सांसद विधायक करेंगे वृक्षारोपण
भाजपा महासचिव अश्विनी त्यागी ने कहा, “कार्यक्रम के विस्तार में राज्य के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को भी पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए कहा गया है। वृक्षारोपण अभियान आज से शुरू होगा। 23 जून और 7 जुलाई तक जारी रहेगा।”

UP BJP on Yoga and Plantation

भाजपा उत्तर प्रदेश में अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी 100 बूथों पर फोकस कर रही है, जिन पर पार्टी अपेक्षाकृत कमजोर रही है। सांसदों से कहा गया है कि, वे 100 बूथों के दायरे में आने वाले स्थानीय लोगों तक पहुंचें और उन्हें भाजपा का समर्थन करने के लिए प्रेरित करें। विधायकों को उन्हें सौंपे गए 25 बूथों के स्थानीय लोगों तक पहुंचने के लिए कहा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो