script

योगी के मंत्री राजभर ने की मांग, मुसलमान मंत्रियों के नाम बदले सरकार

locationलखनऊPublished: Nov 10, 2018 05:12:27 pm

Submitted by:

Anil Ankur

राजभर को इलाहाबाद व फैजाबाद शहर का नाम बदला जाना पसंद नहीं आ रहा है

BJP minister says that he is not Ghulam of BJP

BJP minister says that he is not Ghulam of BJP

लखनऊ। भाजपा सरकार को हमेशा किसी न किसी मुददे पर आड़े हाथ लेने वाले सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जिलों और अन्य स्थानों का नाम बदले जाने के सरकार के फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि सरकार अपने मुस्लिम विधायकों और मुसलामन मंत्रियों का नाम बदले।
नाम बदलने से किसे लाभ
दरअसल कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को इलाहाबाद व फैजाबाद शहर का नाम बदला जाना पसंद नहीं आ रहा है। एक बार फिर ओमप्रकाश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा तंज कसा है। वे कहते हैं कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर नाम बदले जाने से प्रदेश की जनता को क्या लाभ होगा। सरकार का नामबदलने का आदेश लगातार हास्यास्पद लग रहा है। अगर ऐसा ही करना है तो सरकार को चाहिए वे अपनी सरकार के मुस्लिम भाजपा विधायकों और मुसलमान मंत्रियों के नाम को बदलें।
मुद्दों से भटकाने के लिए बदले नाम
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर योगी आदित्यनाथ सरकार में दिव्यांग कल्याण मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई शहर का नाम बदलने का फैसला हमारे तो गले नहीं उतर रहा है। उन्होंने कहा कि नाम बदलना मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा नाटक है। सरकार में रहकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शहरों के नाम बदलने को लेकर भाजपा को आड़े हाथों लिया है। वे बोले कि भाजपा पहले अपने मुस्लिम नेताओं के नाम बदले।
उल्लेखनीय है कि हाल में सरकार ने पहले मुगलसराय का नाम बदला, इलाहाबाद का प्रयागराज कर दिया और फैजाबाद का अयोध्या। राजभर ने कहा भाजपा ने इलाहाबाद, मुगलसराय और फैजाबाद का नाम बदल दिया क्योंकि वह मुगल के नाम पर थे।

ट्रेंडिंग वीडियो