scriptनागरिकता कानून का भ्रम दूर करने के लिए भाजपा ने बनाया प्लान, मंत्रियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी | bjp plan to aware people about citizenship amendment act | Patrika News

नागरिकता कानून का भ्रम दूर करने के लिए भाजपा ने बनाया प्लान, मंत्रियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

locationलखनऊPublished: Dec 23, 2019 03:03:09 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

– नागरिकता संशोधन कानून का भ्रम दूर करने के लिए भाजपा ने बनाया प्लान
– जनजागरण अभियान चलाकर नागरिकता कानून का बताएगी सच

SWATANTRA DEV SINGH

SWATANTRA DEV SINGH

लखनऊ. नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर मचे घमासान को शांत कराने और लोगों तक इसकी सही जानकारी पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्लान तैयार किया है। प्लान के मुताबिक बीजेपी 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक जनजागरण अभियान चलाएगी। इस अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन कानून का सही अर्थ लोगों को बताएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव से लेकर शहर की गलियों तक पहुंचकर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताएंगे। यह अभियान एक महीने तक चलेगा। अभियान के तहत प्रदेश भर में कार्यक्रम होंगे। इसमें संपर्क संवाद और गोष्ठियों के अलावा कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाएगा। सिर्फ घर-घर तक ही नहीं बल्कि नागरिकता कानून के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से भी बताया जाएगा। अभियान के लिए आज लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर एक कार्यशाला का आयोजन होगा। वहीं, इस मुहीम की जिम्मेदारी गोविन्द नारायण शुक्ला, विद्यासागर सोनकर और विजय बहादुर पाठक को दी गई है।
मुस्लिम धर्मगुरुओं की ली जाएगी मदद

सरकार इस मुद्दे पर कानून के पक्ष में जनमत बनाने में लगी है। नागरिकता कानून को लेकर फैली अशांति और भ्रम को दूर करने के लिए सरकार ने उपद्रवियों पर सख्ती का चाबुक चलाया है। इसके बाद भी प्रदेश में नागरिकता कानून को लेकर फैले भ्रम का रोष कम नहीं हो रहा। ऐसे में अभियान चलाकर भाजपा लोगों को बताएगी कि नागरिकता संशोधन कानून धर्म के आधार पर बंटवारा नहीं करता है। इसके लिए भाजपा सिर्फ हिंदुओं की ही नहीं, बल्कि मुस्लिम धर्मगुरुओं की भी मदद लेगी। भाजपा ने मुस्लिम समाज के बीच भी इस कानून के सच को पहुंचाकर भ्रम दूर करने की रणनीति बनाई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पिछले तीन दिनों में कई मुस्लिम प्रतिनिधिमंडलों से मिलकर उनसे मुस्लिम समाज के बीच पूरे और सही तथ्य रखने का आग्रह कर चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो