scriptBJP की दूसरी लिस्ट जारी: 85 प्रत्याशियों में 15 महिलाएं, अदिति सिंह रायबरेली, रामवीर उपाध्याय को सादाबाद से टिकट, IPS असीम को मिला कन्नौज | BJP's candidate list released 14 women out of 85 candidates, | Patrika News

BJP की दूसरी लिस्ट जारी: 85 प्रत्याशियों में 15 महिलाएं, अदिति सिंह रायबरेली, रामवीर उपाध्याय को सादाबाद से टिकट, IPS असीम को मिला कन्नौज

locationलखनऊPublished: Jan 21, 2022 07:36:33 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

UP Assembly Elections 2022 में भाजपा ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 85 नाम घोषित किए गए हैं। इसमें से 15 महिलाओं को शामिल किया गया है। अब तक कुल 195 की लिस्ट जारी की है।

bjp_flag.jpg
UP Assembly Elections 2022 को लेकर भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट भी घोषित कर दी है। वहीं इस लिस्ट जबकि आईपीएस की नौकरी से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन करने वाले असीम अरुण को कन्नौज से प्रत्याशी बनाया है। हाईकमान ने पार्टी कार्यकर्ताओं और युवा चेहरों पर बड़ा दांव खेला है। इस बार कुल 85 लोगों की लिस्ट में 15 महिलाओं को स्थान दिया गया है।
मंत्री रह चुकी अर्चना पांडे को भी प्रत्याशी बनाया गया है। इसके बाद अब लखनऊ की भी लगभग सभी सीटें फाइनल हो गई हैं। लखनऊ के तीन मंत्रियों में से दो को पार्टी दोबारा मौका देने का मूड बना रही है। इससे पहले भाजपा 172 नामों की सूची जारी कर चुकी है।
दूसरी लिस्ट 85 कैंडिडेट्स

इनमें रायबरेली से अदिति सिंह को टिकट दिया गया है, जो कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई हैं। अदिति रायबरेली से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीती थीं। उन्होंने 20 जनवरी यानी गुरुवार को ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया है और आज ही उन्हें भाजपा से टिकट मिल गया है।

हाथरस से अंजुला माहौर को बीजेपी का टिकट टिकट मिला है।

सादाबाद से रामवीर उपाध्याय को बीजेपी का टिकट मिला है।

सिकंदराराऊ से वीरेंद्र सिंह राणा को बीजेपी का टिकट मिला है।
टूंडला से प्रेमपाल धनगर, जसराना से मानवेंद्र सिंह लोधी
टिकट मिला है।
फिरोजाबाद मनीष असीजा, शिकोहाबाद से ओम प्रकाश वर्मा
सिरसागंज से हरिओम यादव को टिकट मिला है। कासगंज से देवेंद्र सिंह लोधी को टिकट मिला है।


अलीगंज से सत्यपाल सिंह राठौर,एटा से विनय वर्मा डेविड
मैनपुरी से जयवीर सिंह, भोगांव से राम नरेश अग्निहोत्री,
पीलीभीत से संजय गंगवार, बरखेड़ा से स्वामी प्रवक्ता नंद,
पूरनपुर सुरक्षित से बाबूराम पासवान को BJP का टिकट मिला है।

बीसलपुर से विवेक वर्मा, जलालाबाद से हरि प्रकाश वर्मा
तिलहर से सलोना, ददरौल से मानवेंद्र सिंह बीजेपी प्रत्याशी
पलिया से रोमी साहनी को फिर से BJP का टिकट मिला
निघासन से शशांक वर्मा,गोला से अरविंद गिरि प्रत्याशी
श्रीनगर सुरक्षित से मंजू त्यागी,धौरहरा से विनोद शंकर अवस्थी
लखीमपुर से योगेश वर्मा,कस्ता सुरक्षित से सौरभ सिंह सोनू
मोहम्मदी से लोकेंद्र प्रताप, हरगांव से सुरेंद्र राही को टिकट
लहरपुर से सुनील वर्मा,सेवता से ज्ञान तिवारी को टिकट मिला है।
महमूदाबाद से आशा मौर्या, मिश्रिख से राम कृष्ण प्रत्याशी
सवायजपुर से मानवेंद्र प्रताप, शाहाबाद से रजनी तिवारी प्रत्याशी हैं।


हरदोई से नितिन अग्रवाल ,गोपामऊ से श्याम प्रकाश प्रत्याशी हैं।
सांडी से प्रभास वर्मा, बिलग्राम मल्लावां से आशीष सिंह आशू
बालामऊ सुरक्षित से रामपाल वर्मा को बीजेपी का टिकट मिला है।

संडीला से अलका अर्कवंशी, बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार
को टिकट मिला है। सफीपुर से बम्बालाल दिवाकर, मोहान से बृजेश रावत प्रत्याशी हैं। उन्नाव से पंकज गुप्ता, पुरवा से अनिल सिंह को टिकट मिला है।

रायबरेली में कांग्रेस से आए दोनों विधायकों को टिकट

हरचंद्रपुर से राकेश सिंह और रायबरेली से अदिति सिंह प्रत्याशी
बनीं हैं। अमृतपुर से सुशील शाक्य, फर्रूखाबाद से सुनील दत्त प्रत्याशी
भोजपुर से नागेंद्र राठौर, छिबरामऊ से अर्चना पांडे प्रत्याशी
तिरवा से कैलाश चंद्र राजपूत को बीजेपी का टिकट मिला है।
कन्नौज से पूर्व आईपीएस असीम अरुण को टिकट मिला है।
इटावा से सरिता भदौरिया, बिधूना से रिया शाक्य को टिकट टिकट मिला है।
दिबियापुर से लाखन सिंह, अकबरपुर रनिया से प्रतिभा शुक्ला को टिकट मिला है।

सिंकदरा से अजीत पाल, बिल्हौर से राहुल सोनकर प्रत्याशी
हैं। बिठूर से अभिजीत सांगा, कल्याणपुर से नीलिमा कटियार
को टिकट मिला है। गोविंदनगर के सुरेश मैथानी, सीसामऊ से सलिल बिश्नोई
आर्यनगर से सुरेश अवस्थी, किदवईनगर से महेश त्रिवेदी प्रत्याशी हैं।
कानपुर कैंट से रघुनंदन भदौरिया, महराजपुर से सतीश महाना
माधौगढ़ से मूलचंद्र निरंजन, उरई सुरक्षित से गौरीशंकर वर्मा
बबीना से राजीव पारीक्षा, झांसी नगर से रवि शर्मा प्रत्याशी

ललितपुर से रामरतन कुशवाहा,महरौनी सुरक्षित से मनोहर लाल मन्नू
राठ से मनीषा अनुरागी को टिकट टिकट मिला है।
महोबा से राकेश गोस्वामी को प्रत्याशी बनाया है। चरखारी से बृजभूषण राजपूत, बबेरू से अजय पटेल प्रत्याशी हैं।
नरैनी से ओम मणि वर्मा, बांदा से प्रकाश द्विवेदी को टिकट टिकट मिला है।
फतेहपुर से विक्रम सिंह टिकट मिला है। अयाहशाह से विकास गुप्ता को टिकट
टिकट मिला है। हुसैनगंज से धुन्नी सिंह, खागा सुरक्षित से कृष्णा पासवान को टिकट मिला है।
लखनऊ के मंत्रियों की सीट पर अभी फैसला नहीं

बृजेश पाठक और टंडन की सीट पर फैसला बाकी उत्तर प्रदेश में मंत्री बृजेश पाठक लखनऊ मध्य सीट से विधायक हैं। जबकि मंत्री आशुतोष टंडन, विधायक नीरज बोरा जैसी प्रमुख सीटों पर भी अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका है।
भाजपा ने सपा परिवार में लगाई है बड़ी सेंध

भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सपा में शामिल होने वाले सबसे बड़े नेताओं में शामिल स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी संघमित्रा मौर्य भाजपा से सांसद हैं और वह भाजपा के साथ ही जुड़ी हुई हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के परिवार की सदस्य मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी इन दोनों नेताओं की मदद से समाजवादी पार्टी को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में माहौल तैयार करेगी इसको लेकर प्लान तैयार किया गया है। वहीं इसके बाद मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
bjp_one.jpg
bjp_two.jpg
bjp_third.jpg
bjp_forth.jpg
bjp_five.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो