script2019 फतह करने के लिए मोदी ने भेजा अपना दूत, सपा-बसपा गठबंधन के बाद बीजेपी का बड़ा दांव | BJP's UP incharge JP Nadda will be meeting with workers in Lucknow | Patrika News

2019 फतह करने के लिए मोदी ने भेजा अपना दूत, सपा-बसपा गठबंधन के बाद बीजेपी का बड़ा दांव

locationलखनऊPublished: Jan 16, 2019 11:27:55 am

Submitted by:

Ashish Pandey

यूपी प्रभारी करेंगे बैठक, तैयारियों के साथ कार्यकर्ताओं को देेंगे गुरुमंत्र।
 
 

bjp

2019 फतह करने के लिए मोदी ने भेजा अपना दूत, सपा-बसपा गठबंधन के बाद बीजेपी का बड़ा दांव

लखनऊ. एक तरफ सर्दी से जहां पारा गिरता जा रहा है तो वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी की सियासत गरमाने लगी है। सपा-बसपा गठबंधन के बाद कांग्रेस ने यूपी की सभी अस्सी सीटों पर चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है। अब भाजपा भी अपनी सियाससी चाले चलने जा रही है। भाजपा के यूपी प्रभारी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बुधवार को राजधानी में सियासी पारा और बढ़ाएंगे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नड्ड पहली बार लखनऊ आ रहे हैं। वे यहां लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र कार्यकर्ताओं को बताएंगे।
नड्डा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और तीन सह प्रभारियों गोवर्धन झडपिया, दुष्यंत गौतम और नरोत्तम मिश्र के साथ लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों का खाका खींचेंगे। बैठक में प्रदेश के अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे।
इस बार का लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए बड़ी चुनौती होगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि सपा और बसपा इस बार यूपी में गबंधन कर लोकसभा का चुनाव लडऩे जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में 71न दोहराना आसान नहीं होगा। भाजपा की नजरें
इन मुद्दों पर होगी चर्चा
बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। भाजपा के सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में न केवल सपा-बसपा गठबंधन की गणित से निपटने की रणनीति पर विचार-विमर्श होगा। बल्कि सहयोगी दलों की भूमिका को लेकर भी चर्चा होगी। इसके अलावा लोकसभा चुनाव की अब तक की तैयारियों के बारे में भी नड्डा चर्चा करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो