script

यूपी उपचुनाव: हमीरपुर नतीजों के बाद 11 सीटों पर सभी दलों के प्रत्याशी घोषित, देखें सभी 40 कैंडिडेट्स की list

locationलखनऊPublished: Sep 29, 2019 10:16:40 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

विधानसभा उपुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने भी अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया।

upchunav

upchunav

लखनऊ. विधानसभा उपुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने भी अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। नवरात्र के पहले दिन दोनों ही पार्टियों ने फाइनल लिस्ट का ऐलान कर दिया। इसमें भाजपा ने 10 और सपा ने 6 और उम्मीद्वारों का ऐलान कर दिया। 11 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सभी पा्र्टियों से 10-10 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया है। कांग्रेस व बसपा पहले ही 10-10 सीटों पर कैंडिडेट्स उतार चुकी थी, वहीं सपा और भाजपा ने भी अपने सभी पत्ते खोल दिए हैं। कांग्रेस ने भी रविवार को शेष बची बहराइच की बलहा सीट पर प्रत्याशी उतार दिया। यहां से मन्नू देवी को टिकट दिया गया है।
ये भी पढ़ें- यूपी को मिलेंगे तीन और मेडिकल कॉलेज, केंद्र ने दी मंजूरी, इन जिलों में होगा निर्माण

भाजपा ने अपना दल तो सपा ने रालोद के लिए छोड़ी एक सीट-

चर्चा है कि भाजपा ने प्रतापगढ़ सदर सीट अपने सहयोगी अपना दल के लिए छोड़ रखी है। वहीं समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोक दल के लिए अलीगढ़ की इगलास विधानसभा सीट छोड़ी है। रालोद से मुकेश धनगर या सुमन दिवाकर के यहां से चुनाव लड़ने की चर्चा है।
आजम खां की पत्नी को मिला टिकट-

वहीं रामपुर से आजम खां की पत्नी व राज्यसभा सांसद तजीम फातिमा को टिकट दिया गया है। आपको बता दें तजीम फातिमा की राज्यसभा सदस्यता एक साल में खत्म हो रही है, लेकिन अब टिकट मिलने के बाद उनकी सदस्यता अभी रद्द हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- हमीरपुर उपचुनावः ईवीएम में हुई धांधली, नतीजे पर इस पार्टी के अध्यक्ष ने किया बहुत बड़ा खुलासा

अपर्णा को नहीं मिला टिकट-

वहीं सपा की लिस्ट में अपर्णा यादव का नाम नहीं हैं, जिससे उनके उपचुनाव लड़ने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। फिरोजाबाद की टुंडला विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने तारीख का ऐलान नहीं किया, लेकिन सपा ने यहां से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। निम्म देखें कांग्रेस, भाजपा, सपा, बसपा प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट-
इस विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन, जीत का ठोंका दावा, कहा- क्षेत्र की जनता मेरे साथ
विधानसभा सीटभाजपाकांग्रेस सपाबसपारालोद
      
सहारनपुर गंगोह सीटकिरत सिंहनौमान मसूदचौधरी इंंद्रसेन 
बहराइच की बलहा (सु.)सरोज सोनकरमन्नू देवीकिरण भारतीरमेश चंद 
अंबेडकर नगर की जलालपुरराजेश सिंहसुनील मिश्रसुभाष रायराकेश पांडेय 
प्रतापगढ़ सदर सीटनीरज त्रिपाठीबृजेश वर्मा पटेलरणजीत सिंह पटेल 
बाराबंकी की जैदपुरअंबरीष रावततनुज पुनियागौरव कुमार रावतअखिलेश अम्बेडकर 
रामपुर सदर सीटभारत भूषण गुप्ताअरशद अली खानतंतीन फातिमाजुबैद मसूद खान 
अलीगढ़ की इगलासराजकुमार सहयोगीउमेश कुमार दिवाकरअभय कुमारप्रत्याशी घोषित होना बाकी
कानपुर की गोविंदनगरसुरेंद्र मैथानीकरिश्मा ठाकुरसम्राट विकासदेवी प्रसाद तिवारी 
घोसी (मऊ)विजय राजभरराजमंगल यादवसुधाकर सिंहअब्दूल कय्यूम अंसारी 
चित्रकूट मानिकपुरआनंद शुक्लारंजना पांडेयनिर्भय सिंह पटेलराजनारायण 
लखनऊ कैंटसुरेश तिवारीदिलप्रीत सिंहमेजर आशीष चतुर्वेदीअरुण द्विवेदी 
फिरोजाबाद की टुंडला (चुनाव तारीख ऐलान नहीं)स्नेह लतामहाराज सिंह धनगरसुनील चित्तौर

ट्रेंडिंग वीडियो