लखनऊ

गेस्ट हाउस कांड पर सपा कब मांगेगी बसपा से माफी: भाजपा

यूपी में होने वाले महागठबंधन की चर्चाओं के बीच बीजेपी ने अखिलेश यादव पर तंज कसा है।

लखनऊSep 03, 2018 / 03:19 pm

Prashant Srivastava

गेस्ट हाउस कांड पर सपा कब मांगेगी बसपा से माफी: भाजपा

लखनऊ. यूपी में होने वाले महागठबंधन की चर्चाओं के बीच बीजेपी ने अखिलेश यादव पर तंज कसा है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने कहा कि सपा-बसपा ठगबन्धन से भाजपा को कोई बेचैनी नहीं है। कुछ प्रश्न जरूर उठ रहे है? भाजपा यह जानना चाह रही है कि सपा गेस्ट हाउस काण्ड पर बसपा से कब माफी मांगेगी? मायावती जी सपा को कब माफ करेंगी? प्रदेश में यह गठबन्धन बिल्कुल ठगबन्धन जैसा है। डॉ. मिश्र ने कहा कि अखिलेश की स्वीकारोंक्ति कि उत्तर प्रदेश में दंगे नही हो रहे है, स्वागत योग्य है। सपा सरकार दंगों की सरकार थी। मुजफ्फरनगर का दंगा लगभग 2 महीनों तक चला था। हर तीसरे चौथे दिन प्रदेश में कहीं न कहीं दंगा सुनाई पड़ता था। भाजपा की योगी सरकार ने प्रदेश को दंगा मुक्त किया है। भाजपा सरकार में लगभग डेढ साल में कोई दंगा नहीं हुआ।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा है कि पिछले लोकसभा चुनाव की चोट गहरी है। अबकी बार 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-5 बसपा-00 तथा काग्रेस 02 सीटों के लिए भी संघर्ष करेगी। बसपा को सीटांे के सन्दर्भ में फायदा या घाटा नही होगा। उन्होंने कहा कि सपा नेता अखिलेश यादव का प्रधानमंत्री बनने का सपना मुंगेरी लाल का सपना बन जायेगा। डा. मिश्र ने कहा कि अखिलेश अब मुख्यमंत्री भी नहीं बन पायेगें। प्रदेश की जनता सपा सरकार के कार्यकलाप अच्छी तरह से जानती है।
अखिलेश ने भी जमकर कसा था तंज

एक निजी चैनल के कार्यक्रम के दौरान हाल ही में अखिलेश ने कहा था कि अब बीजेपी पर 70 सीट बची हैं। जनता वोट डालने का इंतजार कर रही है। महागठबंधन का इंतजार मत कीजिए। जनता इनके खिलाफ वोट डालने की तैयारी कर रही है। हम अपनी रणनीति क्यों बतायें और अगर बता देंगे तो हार जाएंगे। जैसे कैराना, फूलपुर और गोरखपुर में किया, वही रणनीति तैयार की है। महागठबंधन का चेहरा या प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा, यह पूछने पर उन्होंने कहा, देश नये प्रधानमंत्री का इंतजार कर रही है। हमें भाजपा बता दे कि उनका प्रधानमंत्री कौन होगा। देश नये प्रधानमंत्री के इंतजार में है। अगर भाजपा के पास कोई नया प्रधानमंत्री नहीं है तो आप हमसे क्यों पूछते हैं। कार्यक्रम के दौरान जब उनसे पूछ गया कि क्या उन्हें भावी प्रधानमंत्री के रूप में देखा जाए, यादव ने कहा कि वह इतना बडा सपना नहीं देखते। बसपा प्रमुख मायावती का हाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आज पूरा देश बुआ (मायावती) का हाल पूछ रहा है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.