scriptबोली भाजपा – दलितों की जमीन कब्जाते थे सपाई, अब मना रहे बाबा साहब की जयंती | bjp state president mahendra nath pandey statement on ambedkar jayanti | Patrika News

बोली भाजपा – दलितों की जमीन कब्जाते थे सपाई, अब मना रहे बाबा साहब की जयंती

locationलखनऊPublished: Apr 14, 2018 03:51:36 pm

डॉ पाण्डेय ने कहा कि मोदी ने ही एससी एसटी अधिनियम 2015 में संशोधित कर उसे प्रभावी बनाने का काम किया।

ambedkar jayanti
लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पाण्डेय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समता मूलक समाज के निर्माण के लिए काम हो रहा है। केन्द्र सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं में 85 फीसदी से अधिक दलित, वंचित शोषित वर्ग के जीवन स्तर को उठाने का काम मोदी कर रहे है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार की योजनाओं में दलित, वंचित, शोषित का हित सर्वोपरि हैं। कानून का राज स्थापित होने से सपाई गुण्डों से दलितो गरीबों का राहत मिली हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर जयन्ती पर पुष्पाजंलि अर्पित करने के बाद यह बात कही। हजरतगंज चैराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद डॉ पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहब के दर्शन के मूल में समरसता, समन्वय, सौहार्द के साथ बिना भेदभाव तथा पक्षपात के लोकतंत्रिक राष्ट्रवादी अवधारणा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डॉ भीम राव राम जी आम्बेडकर का अनुसरण करके भाजपा सरकारें काम कर रही है। भाजपा सरकार ने ही आरक्षण के पक्ष में 81, 82 और 85वां संविधान संशोधन किया था, जो एससी, एसटटी की बैकलाग सीटों को भरे जाने, भर्ती के माप दण्ड में छूट और पदोन्नति में आरक्षण को लेकर थे। दूसरी ओर सपा ने बाबा साहब की भावना के विपरीत पदोन्नति में आरक्षण का विरोध किया और संसद में बिल फाड़ दिया था। अखिलेश यादव के कार्यकाल में दलित पदाधिकारियों की पदावनति की गई। सपा पहली बार भीमराव आम्बेडकर जयन्ती मना रही है। उन्हें बधाई, बस सपा इतना बता दे कि दलितों की जमीनों पर किये।
डॉ पाण्डेय ने कहा कि मोदी ने ही एससी एसटी अधिनियम 2015 में संशोधित कर उसे प्रभावी बनाने का काम किया। इसी प्रकार मुआवजा बढाने के साथ ही जिला स्तर पर विशेष अदालतों की स्थापना की जिसके लिए दो महीने में निर्णय देना अनिवार्य बनाया गया। डॉ आम्बेडकर ने संवैधानिक तरीकों से दलित वंचित, शोषित वर्ग के उत्थान की वकालत की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उसी सिद्धान्त से सबको साथ लेकर सबका विकास कर रहे है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो