scriptसीएम योगी पर सुरजेवाला के बयान पर बीजेपी का पलटवार | BJP state president Mahendra nath pandey statement on congress | Patrika News

सीएम योगी पर सुरजेवाला के बयान पर बीजेपी का पलटवार

locationलखनऊPublished: Nov 15, 2018 08:36:13 pm

Submitted by:

Prashant Srivastava

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा सीएम योगी पर दिए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की।

BJP

BJP

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा सीएम योगी पर दिए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस की भोगवादी संस्कृति है, कांग्रेस को भोग के अलावा और कुछ भी नहीं सूझता है और उसी भोगवादी कल्चर की उत्पत्ति कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला हैं। सुरजेवाला का बयान अति निंदनीय है कांग्रेस को उनके बयान पर सार्वजनिक माफी मांगना चाहिए। इस निंदनीय बयान के लिए यदि सुरजेवाला ने मांफी नहीं मांगी तो उनके उत्तर प्रदेश में घुसने पर भाजपा उनका कड़ा प्रतिवाद करेगी।
बता दें कि बीते दिनों सुरजेवाला ने एक रैली के दौरान कहा था कि मुजफ्फरनगर में दलितों के मकान भाजपा के नेताओं द्वारा जलाए गए। जिसपर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ नहीं किया, असल में वो भोगी नाथ हैं, उन्होंने कुछ नहीं किया। भाजपा सरकार में दलितों पर महाराष्ट्र, यूपी, और देश के हर कोने में अत्याचार हुआ।
‘भोगवादी संस्कृति है कांग्रेस की’

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के योगी जी पर दिए बयान की निंदा करते हुए कहा कि योगी, ऋषि, मुनि, संस्कृति के संवाहक है उनके साथ भोगी शब्द जोड़ना कांग्रेस का मानसिक दीवालियापन है। योगी आदित्यनाथ जी का जीवन सेवा, तपस्या, धर्म और राजनीति के क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शी और प्रेरणादायी है। उनके लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने के लिए कांग्रेस को क्षमा मांगनी चाहिए।

भाजपा की संस्कृति त्याग और परमार्थ की है जिसके मूल में अंत्योदय की जनकल्याणकारी भावना है तो दूसरी और इतिहास से लेकर वर्तमान तक कांग्रेस की भोगवादी, भ्रष्टाचारी तथा तुष्टिकरण की संस्कृति है जो भगवान राम के अस्तित्व तक को नकार देती है। हिन्दुओं को अपमानित करने वाली राजनीति के चलते ही जनता ने कांग्रेस को हाशिए पर धकेला है। फिर भी कांग्रेस अपनी भोगवादी, तुष्टिकरण और हिन्दुत्व को अपमानित करने वाली राजनीति से बाज नहीं आ रही है तो जल्द ही वह दिन भी आएगा जब कांग्रेस केवल इतिहास में होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो