scriptbjp state president swatantra dev singh comment akhilesh yadav | बाबा विश्वनाथ और रामलला के दरबार में अखिलेश मांगे माफी : स्वतंत्र देव | Patrika News

बाबा विश्वनाथ और रामलला के दरबार में अखिलेश मांगे माफी : स्वतंत्र देव

locationलखनऊPublished: Dec 04, 2021 08:30:54 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा अखिलेश की सरकार के कृत्य मुगल आक्रांता गजनी और गौरी से कम नहीं हैं। उन्होंने भी देश को लूटा था और 2017 से पहले यह भी ऐसा ही करते आये हैं। लोग भूले नहीं हैं कि 2017 के पहले दुर्गा पूजा और रामलीला के पंडाल लगाने के लिए कैसी मिन्नतें करनी पड़ती थीं।

बाबा विश्वनाथ और रामलला के दरबार में अखिलेश मांगे माफी : स्वतंत्र देव
बाबा विश्वनाथ और रामलला के दरबार में अखिलेश मांगे माफी : स्वतंत्र देव
लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव को घेरा और कहा कि बाबा विश्वनाथ और रामलला के दरबार में जाकर माफी मांगनी चाहिये। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहासपा मुखिया मौसमी बीमारी से ग्रसित हैं, जिसके प्रभाव के कारण वे सरकार के हर काम को खुद का काम बता रहे हैं। अब उन्हें काशी विश्वनाथ कॉरिडोर भी अपना बनवाया लग रहा है लेकिन वे भूल गए हैं कि उन्होंने केवल हज हाउस का ही फीता काटा था। मंदिर जाने वालों पर तो सपा सरकार ने गोलियां चलवाई थी। अखिलेश जी उत्तर प्रदेश की जनता यह भूली नहीं है, महादेव सब देख रहे हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.