यूपी निकाय चुनाव में भाजपा का टिकट कैसे पाएं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने बताया फार्मूला
लखनऊPublished: Oct 09, 2022 11:38:37 am
यूपी में निकाय चुनाव 2022 (UP civic elections 2022) में भाजपा से टिकट पाने का आधार क्या होगा इस बारे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने चेताते हुए कहाकि...


यूपी निकाय चुनाव में भाजपा का टिकट कैसे पाएं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने बताया फार्मूला
यूपी में निकाय चुनाव 2022 में अपनी जीत पक्की करने के लिए सभी पार्टियां मुस्तैद हो गईं है। तैयारी में जुटी हैं। निकाय चुनाव 2022 में भाजपा से टिकट पाने का आधार क्या होगा इस बारे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने चेताते हुए कहाकि, टिकट के लिए इधर उधर न दौड़ें टिकट तय करने का काम पार्टी करेगी। और न ही टिकट बांटने के फेर में पड़ें। तो सभी संभाल के रहें। भूपेन्द्र चौधरी के इस बयान के बाद पार्टी से टिकट पाने के लिए हाथ पैर मार रहे कई नेताओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। भाजपा के राज्य मुख्यालय पर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को दिन भर क्षेत्रवार बैठकों में जबरदस्त मंथन हुआ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने प्रभारियों को साफ साफ कह दिया है कि, मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण सहित चुनावी तैयारियों में जुटें। टिकट बांटने के फेर में कतई न फंसें।